लाइव न्यूज़ :

'नाथूराम गोडसे देशभक्त' बयान पर बवाल के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- 'पार्टी की लाइन ही मेरी लाइन'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 21:16 IST

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के 'नाथूराम गोडसे देशभक्त' बयान की बीजेपी ने निंदा की। बीजेपी का कहना है कि पार्टी इस बयान का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती है।

Open in App
ठळक मुद्देजीवीएल नरसिम्‍हा राव ने कहा कि पार्टी का पक्ष है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार हैं और उनका सामना इस सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है।

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने बयान 'नाथूराम गोडसे देशभक्त' पर खेद जताया है। बीजेपी द्वारा  'नाथूराम गोडसे देशभक्त' वाले बयान पर निंदा करने के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिय देते हुए कहा है कि पार्टी की लाइन मेरी लाइन है। 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है, 'अपने संगठन बीजेपी में मैं निष्ठा रखती हूं, उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन मेरी लाइन है।' न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह वीडियो शेयर की है। 

बीजेपी ने कहा- प्रज्ञा सिंह ठाकुर को माफी मांगनी चाहिए

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के 'नाथूराम गोडसे देशभक्त' बयान की बीजेपी ने निंदा की। बीजेपी का कहना है कि पार्टी इस बयान का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती है। बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्‍हा राव ने प्रज्ञा के इस बयान के आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि पार्टी इस बयान का समर्थन नहीं करती है। पार्टी इस बयान की निंदा करती है। पार्टी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से उनके पक्ष पर जवाब मांगेगी। जीवीएल नरसिम्‍हा राव ने कहा कि पार्टी का पक्ष है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

नाथूराम गोडसे को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बताया  'देशभक्त' 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया है। प्रज्ञा सिंह का यह बयान हाल में कमल हासन के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी कहा था। 

प्रज्ञा सिंह ने कहा, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे। वैसे लोग जो उन्हें आतंकी कह रहे हैं उन्हें खुद के अंदर झांक कर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव के बाद जवाब मिल जाएगा।'

इससे पहले कमल हासन ने कहा था कि आजाद भारत का पहला आतंकी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार हैं और उनका सामना इस सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है। इस सीट पर वोटिंग 12 मई को समाप्त हो चुका है।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरनाथूराम गोडसेभोपालमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

भारत'मुझे संन्यासी होने के कारण आतंकवादी कहा गया': 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर रो पड़ीं

भारत"भगवा जीत गया...", मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा

भारतMalegaon Blast case: मुंबई स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को किया बरी, पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब