लाइव न्यूज़ :

प्रधान ने पटनायक से कोविड-19 से निटपने के लिए संकट प्रबंधन समिति बनाने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: May 13, 2021 13:52 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 मई केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से कोरोना वायरस की दूसरी लहर से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ कोविड संकट प्रबंधन समिति बनाने का अनुरोध किया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से सतर्क रहने का भी अनुरोध किया क्योंकि तटीय राज्य में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए अगले 15 दिन अहम होंगे।

प्रधान ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में टीके की आपूर्ति के लिए उनसे बात की है।

उन्होंने टि्वटर पर कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए ओडिशा में सभी राजनीतिक दलों के गांव और नगर निकाय स्तर के सदस्यों की कोविड संकट प्रबंधन समिति बनाने का अनुरोध करता हूं।’’

उन्होंने बुधवार को यह सुझाव दिया जब पटनायक ने अधिकारियों से महामारी की दूसरी लहर से और प्रभावी तरीके से निपटने में स्थानीय समुदायों की मदद लेने को कहा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को कोविड-19 की मौजूदा और इससे पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने में ओडिशा की मदद के लिए केंद्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

उन्होंने पटनायक को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय पोत, जहाजरानी तथा जलमार्ग राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया से ओडिशा को हरसंभव मदद देने पर की बातचीत के बारे में भी बताया।

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार संपूर्ण सरकार के नजरिए से काम कर रही है और बेहतर तरीके से इस बीमारी से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। एक साथ काम करके ओडिशा और भारत दोनों महामारी के खिलाफ लड़ेंगे और लड़ाई जीतेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए