लाइव न्यूज़ :

PR Sreejesh Paris 2024 Olympics: खुशी है पति घर पर समय देंगे और गम है मैदान पर नहीं देख सकूंगी, श्रीजेश की पत्नी अनीश्या ने कहा-प्रशंसक होने के नाते दुखी हूं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2024 17:03 IST

PR Sreejesh Paris 2024 Olympics live update: पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के साथ ही महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय हॉकी की इस दीवार की कमी खलेगी।पति का अधिक समय अब मिल सकेगा।केरल का पारंपरिक खाना बहुत पसंद है।

PR Sreejesh Paris 2024 Olympics live update: लाखों भारतीयों की तरह पी आर श्रीजेश की प्रशंसक अनीश्या को मैदान पर भारतीय हॉकी की इस दीवार की कमी खलेगी, लेकिन पत्नी होने के नाते उन्हें खुशी है कि हमेशा घर से दूर रहने वाले पति का अधिक समय उन्हें अब मिल सकेगा। पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के साथ ही महान गोलकीपर श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। उनकी पत्नी डॉक्टर अनीश्या ने कहा ,‘मैं उनकी पत्नी ही नहीं बल्कि प्रशंसक भी हूं। प्रशंसक होने के नाते दुखी हूं कि मैदान पर उन्हें नहीं देख सकूंगी।

लेकिन पत्नी को खुशी है कि अब पति का अधिक समय मिल सकेगा। तो खुशी और गम दोनों एक साथ हैं।’ यह पूछने पर कि भारत के लिये दो ओलंपिक पदक जीतने में सूत्रधार रहे श्रीजेश का स्वागत वह कैसे करेंगी, उन्होंने कहा कि वह उनके लिये केरल का पारंपरिक खाना बनायेंगी। उन्होंने कहा ,‘उसे केरल का पारंपरिक खाना बहुत पसंद है। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों।

उसे बहुत याद आ रहा होगा और यहां आते ही मैं सबसे पहले वही पकाऊंगी।’ उन्होंने कहा ,‘हमने जश्न के बारे में अभी सोचा नहीं है लेकिन उनके भाई कनाडा से सपरिवार यहां आये हैं और पूरा परिवार एकत्र है। हमारे लिये यह बड़ा पल है और अब उनका इंतजार है।’ अनीश्या ने कहा ,‘‘ कांस्य पदक का मैच देखने पूरा घर भरा हुआ था। जश्न का माहौल है।

हमारे लिये यह गर्व का पल है कि वह भारत के लिये लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतकर हॉकी से विदा हुए। दोनों बच्चे घर में इधर उधर दौड़ रहे हैं। इतने लोगों को देखकर उन्हें भी लग रहा है कि आज बहुत खास दिन है। मेरे आंसू निकलने ही वाले थे लेकिन मैंने खुद पर काबू रखा।’ बहुत लोगों को पता नहीं है कि पेरिस ओलंपिक के लिये श्रीजेश तीन खास स्टिक लेकर गए थे जिनमें से दो पर उनके बच्चों अनुश्री और श्रियांश का और एक पर पत्नी का नाम लिखा था। अनीश्या ने बताया ,‘उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिये ये तीन स्टिक रखी थी।

एक पेनल्टी शूटआउट के लिये जिस पर मेरा पसंदीदा रंग और नाम था और दो बाकी मैचों के लिये जिस पर बच्चों के नाम थे। ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शूटआउट में उन्होंने मेरे नाम वाली स्टिक का इस्तेमाल किया था।’ भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘अभी तक फोकस पेरिस ओलंपिक पर ही था लेकिन अब आगे के बारे में फैसला लेंगे।’

भारतीय हॉकी की युवा ब्रिगेड के रोलमॉडल श्रीजेश से उन्होंने क्या सीखा, यह पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘मैंने उनसे सकारात्मकता सीखी है । वह हमेशा कहते हैं कि खेल में जीत हार और जिंदगी में उतार चढाव आते रहते हैं लेकिन अतीत को भूलकर आगे बढ़ना ही समझदारी है। और शायद यही उनकी सफलता का राज भी है।’’

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024हॉकी इंडियासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर