लाइव न्यूज़ :

राजस्थान-मध्य प्रदेश में 2018 से खाली पड़े हैं राज्य महिला आयोगों के पद, NCW ने गहलोत-कमलनाथ को लिखे पत्र

By भाषा | Updated: March 1, 2020 14:13 IST

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखे हैं लेकिन अब तक न तो नये प्रमुखों की और न ही आयोग के सदस्यों का चयन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान और मध्य प्रदेश के महिला आयोगों में 2018 से प्रमुखों एवं सदस्यों के पद खाली पड़े हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने यह जानकारी दी है।राज्य महिला आयोग महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की शिकायतों के निपटान में अहम भूमिका निभाते हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश के महिला आयोगों में 2018 से प्रमुखों एवं सदस्यों के पद खाली पड़े हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने यह जानकारी दी है। राज्य महिला आयोग महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की शिकायतों के निपटान में अहम भूमिका निभाते हैं।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखे हैं लेकिन अब तक न तो नये प्रमुखों की और न ही आयोग के सदस्यों का चयन किया गया है।

‘पीटीआई-भाषा’ को प्राप्त हुए पत्रों की प्रति के मुताबिक शर्मा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा है कि यह, “देखना चिंताजनक है कि राज्य महिला आयोग का नये सिरे से गठन नहीं हुआ है।”

शर्मा ने इन पत्रों में कहा, “राज्य महिला आयोग समाज में महिलाओं के दर्जे एवं गरिमा को सुधारने, महिलाओं के लिए अपमानजनक प्रचलनों की जांच करने और उचित सुधारात्मक कदमों का सुझाव देने तथा महिलाओं से संबंधित कानूनों के क्रियान्वयन की प्रभावी निगरानी करने में अहम भूमिका निभाते हैं।”

उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग समाज में महिला के दर्जे एवं गरिमा को सुधारने एवं उत्थान से संबंधित सभी मामलों में सरकार को सुझाव भी देते हैं। शर्मा ने दोनों मुख्यमंत्रियों से दोनों राज्यों के राज्य आयोगों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को तेज करने और राज्यों की महिलाओं के हित में आयोग के प्रमुख एवं अन्य सदस्य नियुक्त करने का भी आग्रह किया है।

टॅग्स :राजस्थानमध्य प्रदेशअशोक गहलोतकमलनाथकांग्रेसदिल्ली महिला आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप