लाइव न्यूज़ :

Presidential Election 2022: बीजेपी ने पोस्टर जारी कर ममता बनर्जी को बताया आदिवासी जन-जाति समुदाय की विरोधी

By रुस्तम राणा | Updated: July 16, 2022 17:09 IST

आपको बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन देने का फैसला किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी कर रही हैं यशवंत सिन्हा का समर्थनबीजेपी ने कहा- आदिवासी समाज के करीब आने में हिचकिचा रही हैं ममता बनर्जी

कोलकाता: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन न करने को लेकर बीजेपी ने पोस्टर जारी कर सीएम ममता बनर्जी को आदिवासी जन-जाति समुदाय की विरोधी बताया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि बीजेपी ने एक आदिवासी जनजाति महिला को देश का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद के लिए मनोनीत करके देश के समस्त आदिवासी जनजाति संप्रदाय को सम्मानित किया है। यह आदिवासी जन-जाति, संप्रदाय के लिए गर्व का विषय है।  पोस्टर के दूसरे पैराग्राफ में लिखा गया है कि ममता बनर्जी आदिवासी जन-जाति संप्रदाय की उम्मीदवार को समर्थन न करके अन्य प्रार्थी को समर्थन कर रही हैं एवं आदिवासी समाज के करीब आने में हिचकिचा रही हैं। यह भिन्नता थी, है और रहेगी। 

पोस्टर में ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर है। ठीक इसके नीचे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जन-जाति वर्ग की महिलाओं के साथ तस्वीर है। आपको बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन देने का फैसला किया है। 

टीएमसी के अलावा यशवंत सिन्हा को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का समर्थन प्राप्त है। जबकि एनडीए गठबंधन की तरफ से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। जिन्हें राजग में शामिल दलों के अलावा बीजद, वाईएसआर-सीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक, तेदेपा, जेडीएस, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना जैसे कुछ क्षेत्रीय दलों का भी समर्थन है।

टॅग्स :ममता बनर्जीBJPटीएमसीद्रौपदी मुर्मूयशवंत सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप