लाइव न्यूज़ :

बिहार: कांग्रेस का पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार पर हमला, कहा- पुराने वादों का हिसाब दो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 12:07 IST

इस पोस्टर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पार्टी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने नीतीश सरकार से पुराने वादे का हिसाब मांगा।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) लगातार एक-दूसरे पर हमला कर रही है।  लालू यादव चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद से रांची के होटवार जेल में बंद हैं।

बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब महज चंद महीने ही बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां एक-दूसरे कामों का आकलन करने में जुट गई है। साल 2015 में 243 सीटों में से 178 सीटों पर बंपर जीत हासिल कर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) लगातार एक-दूसरे पर हमला कर रही है। 

इस पोस्टर की लड़ाई में कांग्रेस ने भी हिस्सा ले लिया। गुरुवार को पटना में पार्टी कार्यालयों के बाहर लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के खिलाफ एक नया पोस्टर देखा गया। इस पोस्टर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पार्टी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने नीतीश सरकार से पुराने वादे का हिसाब मांगा। पोस्टर में लिखा है, 'हिसाब दो पुराने वादों का- विशेष राज्य का दर्जा, गरीबों का पलायन रोकना, अपराध पर लगाम, नई फैक्ट्री, रोजगार, महिला अत्याचार और कृषि क्षेत्र में उत्थान आदि मुद्दों का।'

कांग्रेस नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय ने इस पोस्टर को लगाया है। वहीं एक और पोस्टर में लालू प्रसाद यादव पर जदयू ने कविता के जरिए निशाना साधा।इस पोस्टर में लिखा, 'परिवार मोह के प्यार में पहुंच गए होटवार में'। लालू यादव चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद से रांची के होटवार जेल में बंद हैं। राजनीतिक दलों के बीच पोस्टरों का यह सिलसिला पिछले साल नंवबर से ही शुरू हो गया था।

पोस्टर के जरिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। बिहार विधान सभा चुनाव में अभी समय है। ऐसे में पार्टियों के बीच इस तरह का पोस्टर वार आगे भी देखते रहना बेहद आम बात है। कांग्रेस द्वारा जदयू पर लगाए गए आरोप पर नीतीश सरकार की ओर से किस तरह का जवाब आता है यह देखना दिलचस्प रहेगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवजनता दल (यूनाइटेड)पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?