लाइव न्यूज़ :

बिहार में विपक्षी दलों के महाजुटान से पहले शुरू हुई पोस्टर सियासत, भाजपा पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2023 17:17 IST

राजद कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर यादव की ओर से यह पोस्टर लगाया गया है, जिसमें भाजपा को सिर्फ राम के नाम पर राजनीति करते हुए बताया गया है। पोस्टर में विपक्षी दलों को संदेश दिया गया है कि आओ मिल संकल्प करें देश भाजपा मुक्त करें।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में 23 जून को विपक्षी दलों का होने जा रहे महाजुटान को लेकर पोस्टर पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है।पटना की सड़कों पर बैठक से जुड़े पोस्टर्स लगने लगे हैं।समाजवादी पार्टी की ओर से वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी दलों का होने जा रहे महाजुटान को लेकर पोस्टर पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है। राजधानी पटना की सड़कों पर बैठक से जुड़े पोस्टर्स लगने लगे हैं। 

समाजवादी पार्टी की ओर से वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बिहार की धरती पर अभिनंदन करते हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ गठजोड़ को दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा को बेरोजगारी और महंगाई के कारक बताते हुए दंगाई बताया गया है।

राजद कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर यादव की ओर से यह पोस्टर लगाया गया है, जिसमें भाजपा को सिर्फ राम के नाम पर राजनीति करते हुए बताया गया है। पोस्टर में विपक्षी दलों को संदेश दिया गया है कि आओ मिल संकल्प करें देश भाजपा मुक्त करें। 

इतना ही नहीं पोस्टर में यह भी है कि राम के नाम पर निकाली गई रथ यात्रा को 1990 में बिहार में जिस प्रकार से रोकने का काम किया गया था, उसी प्रकार से 2024 में भाजपा के विजय रथ को रोकना है और इसके लिए विपक्षी दलों को एकजुट होकर संकल्प करना होगा। 

पोस्टर में एक दोहा भी लिखा गया है अंत काल रघुबर पुर जाई, जहां मरी हरि भक्त कहाई, कोई देवता चित ना धरई। वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से आयकर गोलबंर पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के स्वागत को लेकर जोनल प्रभारी आर एन सिंह की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर के साथ पार्टी के अन्य नेताओं की तस्वीरें लगाई गई है। 

पोस्टर पर लिखा गया है, "देश के लाल अरविंद केजरीवाल का बिहार की क्रांतिकारी धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन"। इसके साथ ही एक से दो दिनों के भीतर पूरी राजधानी विपक्षी दलों के पोस्टर्स से पट जाएगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं