लाइव न्यूज़ :

रेलवे स्टेशन पर फिल्मी अंदाज में पढ़ाया जा रहा है स्वच्छता का पाठ, ''मेरे पास रेलगाड़ी है, रिजर्व टिकट है, तुम्हारे पास क्या है...?''

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2022 17:21 IST

रेलवे यात्रियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए लगाए पोस्टर में 1975 की ब्लॉकबस्टर दीवार के एक प्रतिष्ठित डॉयलॉग- तुम्हारे पास क्या ? की नकल एक ट्विस्ट के साथ की गई है। पोस्टर में, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की भी फोटो है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वच्छता संदेश के लिए फिल्म दीवार के मशहूर डॉयलॉग की गई है नकल पोस्टर में फिल्म अभिनेता शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की है फोटो

नई दिल्ली: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर देखी जाने वाली लगातार समस्याओं में से एक पान के दाग-धब्बे हैं जो सार्वजनिक भवनों की दीवारों और कोनों पर छोड़े जाते हैं। इस तरह की प्रथा के खिलाफ लोगों को मजाकिया अंदाज में सावधान करते हुए, एक ट्विटर यूजर ने रेलवे स्टेशन से एक मजाकिया पोस्टर की तस्वीर साझा की है।

रेलवे यात्रियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए लगाए पोस्टर में 1975 की ब्लॉकबस्टर दीवार के एक प्रतिष्ठित डॉयलॉग- तुम्हारे पास क्या ? की नकल एक ट्विस्ट के साथ की गई है। पोस्टर में, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की भी फोटो है। जिसमें संदेश दिया गया है “खबरदार, दीवार पर इधर-उधार मत थूकना, वर्ना 500 रुपये जुर्माना लगेगा”। 

सोमवार को प्रसन्ना (@prasannapahade) नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस पोस्टर की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “सेंट्रल रेलवे के बेलापुर रेलवे स्टेशन पर अच्छा और मजाकिया संदेश देखकर अच्छा लगा। मुंबई पुलिस के लिए हास्य के साथ सामाजिक संदेश के लिए प्रतियोगिता।”

इस ट्वीट के जवाब में, मुंबई पुलिस ने लिखा, “हमारी सोशल मीडिया टीम भी इसी तरह के सामाजिक संदेशों का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आइए एक आदर्श समाज का निर्माण करें और पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से स्वतंत्रता का आनंद लें। 

बता दें कि कई रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के पोस्टर लगाए हैं जो लोगों को सफाई का संदेश फिल्मी अंदाज में देते हैं।  

टॅग्स :Railway Ministryswachh bharat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतHoli Special Trains: 2025 में 1144 तो 2026 में 1500?, भारतीय रेलवे ने होली सहित त्योहार पर दिया तोहफा, जानिए रूट और स्टॉपेज

कारोबारप्रस्थान समय से 8 घंटे से पहले ‘कंफर्म’ टिकट रद्द करते हैं तो एक भी पैसा वापस नहीं?, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और अमृत भारत 2 ट्रेन को लेकर रेलवे ने जारी किया नियम?

भारतTrain Cancelled 2026: जनवरी से लेकर मार्च तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक करें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?