लाइव न्यूज़ :

चुनाव बाद बड़े पैमाने पर होगा गठबंधन, पहला काम नरेंद्र मोदी को पराजित करना :राहुल गांधी

By भाषा | Updated: April 1, 2019 20:32 IST

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ पार्टियों ने कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं करने का फैसला किया, लेकिन कांग्रेस राज्य में अपनी विचारधारा और जड़ें मजबूत करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पूरा देश बीजेपी के खिलाफ एकजुट है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा, पूरे भारत में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए विपक्ष मजबूत उम्मीदवार खड़े कर रहा है।गांधी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘संपूर्ण विपक्ष के लिए पहला काम नरेंद्र मोदी जी को पराजित करना और लोकतंत्र और संविधान को बचाना है।बीजेपी को भारत की संस्थाओं और इसके सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने से रोकना है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव बाद गठबंधन निश्चित तौर पर संभव है क्योंकि सारी विपक्षी पार्टियां देशहित में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पराजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई राज्यों में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन मौजूद है और पूरे देश में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए मजबूत विपक्षी उम्मीदवार उतारे गए हैं। 

गांधी ने ‘पीटीआई’ को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘संपूर्ण विपक्ष के लिए पहला काम नरेंद्र मोदी जी को पराजित करना और लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। बीजेपी को भारत की संस्थाओं और इसके सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने से रोकना है। विकास दर को गति देना है, अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है, नौकरियां पैदा करनी हैं, सद्भाव सुनिश्चित करना है और अन्याय एवं असमानता को दूर करना है। इसमें हम सभी एकजुट हैं।’’ 

यह पूछे जाने पर कि आप इसकी संभावना देखते हैं कि नतीजे इतने सकारात्मक होंगे कि विपक्षी दल चुनाव बाद गठबंधन के लिए साथ आएंगे तो उन्होंने कहा, हां, बिल्कुल। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लोग मोदी जी का मुकाबला करने के लिए खड़े हैं।’’ विपक्षी दलों के भी मतभेद के संदर्भ में पूछे जाने पर गांधी ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष दल बीजेपी को पराजित करने के लिए एकजुट हैं। 

राहुल गांधी ने कहा, सारी विपक्षी पार्टियों के बीच यह सहमति है कि बीजेपी को देशहित में पराजित किया जाना चाहिए। बीजेपी हमारी संस्थाओं पर हमले कर रही है और नष्ट कर रही है। यह देशहित में है कि इसका मुकाबला किया जाए। गांधी ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा, पूरे भारत में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए विपक्ष मजबूत उम्मीदवार खड़े कर रहा है। 

उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्ष पार्टियां जीतने जा रही हैं। गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश में एक गठबंधन है। कांग्रेस उस गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन वहां गठबंधन है। महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और तमिलाडु में भी गठबंधन है। कहां पर गठबंधन नहीं है?’’ 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ पार्टियों ने कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं करने का फैसला किया, लेकिन कांग्रेस राज्य में अपनी विचारधारा और जड़ें मजबूत करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पूरा देश बीजेपी के खिलाफ एकजुट है।’’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने अपने गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखा तो पश्चिम बंगाल में वाम दलों के साथ गठबंधन के प्रयास में कांग्रेस को सफलता नहीं मिली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना भी काफी हद तक धूमिल हो चुकी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर