लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'vocal for local' के ऐलान के बाद बीजेपी ने किया स्पष्ट, बताया- क्या है लोकल और क्या नहीं

By सुमित राय | Updated: May 14, 2020 15:36 IST

पीएम मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए लोकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल पर जोर दिया था, अब बीजेपी ने साफ किया है कि क्या लोकल है और क्या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे थे कि क्या लोकल है और क्या नहीं।इसके बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 'लोकल का वोकल' से क्या मायने हैं।पार्टी ने कहा है कि स्थानीय का मतलब केवल भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित उत्पादों से नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना संकट के बीच देश को संबोधित किया है और 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान करने के साथ ही लोकल प्रोडक्ट पर जोर देते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा था। इसके एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा किया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की सभी कैंटीन अब 1 जून से केवल स्वदेशी उत्पाद बेचेंगे।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े होने लगे, जिसमें पूछा जाने लगा कि लोकल प्रोडक्ट का मतलब क्या है और क्या पीएम के ऐलान का मतलब है कि केवल भारतीय कंपनियों और उनके उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 'लोकल का वोकल' से क्या मायने हैं।

पार्टी ने कहा है कि स्थानीय का मतलब केवल भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित उत्पादों से नहीं है, बल्कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों या बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा भारत में निर्मित उत्पादों से भी है।

भाजपा के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद, जीवीएल नरसिम्हा राव ने स्पष्ट किया कि पार्टी स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए कोई निर्देश जारी नहीं करेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि बहुत से लोग खुद भारत में बने अच्छे उत्पादों को खरीदना शुरू कर सकते हैं। यह लोगों के व्यक्तिगत निर्णय होंगे।

उन्होंने कहा, "जब हम स्थानीय कहते हैं, तो यह केवल घरेलू कंपनियों द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पाद नहीं हैं। हमारे लिए भारत में निर्मित कुछ भी स्थानीय है।" बीजेपी नेता ने कहा, "कोविड-19 संकट के बीच भारत ने N95 मास्क और PPE जैसे आवश्यक उत्पादों का उत्पादन करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन ही नहीं किया है, बल्कि 100 से अधिक देशों को दवाइयां देकर अन्य देशों की भी मदद की है।"

जीवीएल नरसिम्हा राव ने आगे कहा, "यह सिर्फ संकट के समय में नहीं है कि हम आत्मनिर्भर हो जाएं, इसे जीवन का मंत्र बनना होगा।" उन्होंने कहा, "हमारे पास क्षमता है और हमें हर चीज को बेहतरीन बनाने का प्रयास करना चाहिए। इससे हमें निर्यात करने का अवसर भी मिलेगा। यह सिर्फ स्थानीय अवसर नहीं है। इससे हमें वैश्विक स्तर पर जाने में भी मदद मिलेगी।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए