लाइव न्यूज़ :

कोलकाता कंट्रोल रूम में देखा जा रहा था पोर्न वीडियो, पटना जंक्शन पर भी हुआ प्रसारित

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2023 18:32 IST

सूत्रों का कहना है कि पटना जंक्शन पर अश्लील वीडियो प्रसारण का पूरा मामला बिहार से नहीं बल्कि कोलकाता बैठे लोगों के कारण हुआ है। कहा गया है कि अश्लील वीडियो देखने और उसे टेलीकास्ट करने वाले पटना नहीं बल्कि कोलकाता में बैठे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में आरपीएफ और जीआरपी की ओर से जो खुलासे हो रहे हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैंपटना जंक्शन पर अश्लील वीडियो प्रसारण का पूरा मामला बिहार से नहीं बल्कि कोलकाता बैठे लोगों के कारण हुआसूत्रों का कहना है कि कंपनी के लोग कोलकाता में बैठकर ही अश्लील वीडियो देख रहे थे

पटना:पटना जंक्शन के टीवी स्क्रीनों पर विज्ञापनों की जगह अश्लील वीडियो प्रसारित होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पटना जंक्शन पर मौजूद हजारों यात्रियों को शर्मसार करने वाला यह मामला रविवार की सुबह हुआ था। अब इसे लेकर आरपीएफ और जीआरपी की ओर से जो खुलासे हो रहे हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं।

सूत्रों का कहना है कि पटना जंक्शन पर अश्लील वीडियो प्रसारण का पूरा मामला बिहार से नहीं बल्कि कोलकाता बैठे लोगों के कारण हुआ है। कहा गया है कि अश्लील वीडियो देखने और उसे टेलीकास्ट करने वाले पटना नहीं बल्कि कोलकाता में बैठे थे। दरअसल, पटना जंक्शन पर विज्ञापन प्रसार के लिए जिस एजेंसी को ठेका मिला हुआ है, वह कोलकाता की दत्ता स्टूडियो कंपनी है। इसका कंट्रोल कोलकाता में है। 

वहीं पटना में इसके सिर्फ तीन स्टाफ होने की बात कही जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी के लोग कोलकाता में बैठकर ही अश्लील वीडियो देख रहे थे। उसी का प्रसारण पटना में हुआ, जिससे भूचाल मच गया। कंपनी पिछले 5 साल से पटना में टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन टेलीकास्ट कर रही है। अब इसकी संविदा समाप्त करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :पटनाRailwaysकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब