लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप पर पोर्न भेजने वालों को होगी सजा, न्यूड फोटो भेजने पर भी दर्ज होगी FIR

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 5, 2018 16:05 IST

व्हाट्सएप और स्काइप पर अश्लील सामग्री परोसने वालों को देखते हुए महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) कानून 1986 में संशोधन पारित होने वाला है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जूनः व्हाट्सएप, स्काइप पर अब पोर्न सामग्री परोसने वालों की अब खैरियत नहीं है। महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) कानून 1986 में नये संशोधन पारित होने वाले हैं। इसके तहत किसी महिला की न्यूड फोटो सर्कुलेट करने वाले को भी सजा का प्रावधान होगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की सिफारिशों और संसदीय स्थायी समिति की टिप्पणियों के आधार पर यह संशोधन किया जा रहा है। 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस संशोध‌ित प्रस्ताव लागू करेगा। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया जैसे संचार माध्‍यमों के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी प्रगति को देखते हुए महिला अशिष्‍ट निरूपण (निषेध) अधिनियम (आईआरडब्‍ल्‍यूए) 1986 में संशोधन को प्रभावी करेगा। मंत्रालय के अनुसार स्‍थायी संसदीय समिति के अवलोकन, सिविल सोसायटी समूहों एवं समान सोच रखने वाले व्‍यक्तियों के साथ विचार-विमर्श और राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सिफारिशों को ध्‍यान में रखते हुए यह कदम उठाना अब जरूरी हो गया है।

व्हाट्सएप पर पोर्न फैलाने वालों के लिए क्या होंगे नये कानून

1- धारा-4 में संशोधन में कोई भी व्‍यक्ति ऐसी सामग्री प्रकाशित या वितरित अथवा या प्रकाशित अथवा वितरित करने के लिए तैयार नहीं कर सकता, जिसमें महिलाओं का किसी भी तरीके से अशिष्‍ट निरूपण किया गया हो।

राहुल के इस ट्वीट पर बरसे ट्विटर यूजर, कहा-मोदी जी देश का नाम खराब करके ही थमेंगे, मार्केटिंग की है सरकार

2- सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अंतर्गत प्रदत्‍त दंड के समान दंड के प्रावधान।

3- ऐसे मामलों को संज्ञान में लेने और उन पर कार्रवाई के लिए राष्‍ट्रीय महिला आयोग (एनडब्‍ल्‍यूसी) के तत्‍वावधान में केन्‍द्रीकृत प्राधिकरण का गठन होगा।

4- इस प्राधिकरण की अध्‍यक्ष एनसीडब्‍लू की सदस्‍य सचिव होंगी और इसमें भारतीय विज्ञापन मानक परिषद, भारतीय प्रेस परिषद, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रतिनिधि होंगे तथा महिला मुद्दों पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली एक सदस्‍य होगी।

5- केन्‍द्रीयकृत प्राधिकरण को प्रसारित या प्रकाशित किए गए किसी भी कार्यक्रम या विज्ञापन से संबंधित शिकायत प्राप्‍त करने और महिलाओं के अशिष्‍ट निरूपण से जुड़े सभी मुद्दों की जांच करने का अधिकार होगा।

टॅग्स :व्हाट्सऐपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार