लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में राजनाथ को चुनौती देंगी शुत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा, सपा के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 5, 2019 09:32 IST

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा, ''लखनऊ सीट से जितिन प्रसाद चुनाव लड़ने के इच्छुक थे. लेकिन, उन्हें धौरहरा सीट से खड़ा होने के लिए मनाया गया. निर्धारित योजना के तहत कांग्रेस ने सपा-बसपा गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ने की बात कही थी, लखनऊ उनमें से एक होगी.''

Open in App

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. सूत्रों के माने तो कांग्रेस ने भी पूनम का समर्थन करने का फैसला किया है. कांग्रेस की ओर से अपना उम्मीदवार खड़ा न करने की सूरत में इस सीट पर चुनावी मुकाबला राजनाथ और पूनम सिन्हा के बीच होगा. बताया जाता है कि पूनम को सपा में लाने की प्रक्रिया जारी और इसी के चलते शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस प्रवेश स्थगित करना पड़ा.

'शॉटगन' 28 मार्च को ही कांग्रेस में शामिल होने वाले थे. अब 6 अप्रैल को पार्टी से जुड़ेंगे. कांग्रेस उन्हें पटना साहिब से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ उतारेगी. कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा, ''लखनऊ सीट से जितिन प्रसाद चुनाव लड़ने के इच्छुक थे. लेकिन, उन्हें धौरहरा सीट से खड़ा होने के लिए मनाया गया. निर्धारित योजना के तहत कांग्रेस ने सपा-बसपा गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ने की बात कही थी, लखनऊ उनमें से एक होगी.''

सपा ने किया सीट का गुणा-भाग

सपा ने इस सीट पर अपना गुणा-भाग कर लिया है. लखनऊ में 3.5 लाख मुस्लिम वोटर्स के अलावा चार लाख कायस्थ वोट और 1.3 लाख सिंधी मतदाता हैं. पूनम सिन्हा सिंधी परिवार से आती हैं, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा कायस्थ हैं. इससे पूनम सिन्हा की उम्मीदवारी को मजबूती मिलेगी. भाजपा बोली, नहीं चलेगा बाहरी भाजपा महासचिव विजय पाठक ने पूनम सिन्हा पर बाहरी का ठप्प लगाते हुए कहा, ''वह मतदातओं पर कोई असर नहीं डाल पाएंगी. लखनऊ भाजपा का गढ़ रहा है और यह आगे भी रहेगा.

राजनाथ ने लखनऊ के विकास के लिए काफी काम किया है और यहां की जनता उन्हें पसंद करती है.'' 2014 के चुनाव में राजनाथ सिंह को लखनऊ सीट पर 1006483 वोट और दूसरे स्थान पर कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को 288357 वोट मिले थे. हर बड़े मंत्री को घेरने की योजना कांग्रेस मोदी सरकार के हर बड़े मंत्री को पटखनी देने की योजना पर काम कर रही है.

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भीम सेना के चंद्रशेखर आजाद 'रावण' का समर्थन, पटना साहिब में राजद के साथ मिलकर रविशंकर प्रसाद को घेरना हो या अब लखनऊ में राजनाथ को सीधी टक्कर देना. कांग्रेस कद्दावर नेताओं को पटखनी देने के लिए क्षेत्रीय या छोटे दलों पर भरोसा जता रही है, ताकि संयुक्त रूप से उम्मीदवार उतारकर मोदी सरकार की हार सुनिश्चित की जा सके.

टॅग्स :लोकसभा चुनावलखनऊउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019lucknow-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप