लाइव न्यूज़ :

अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर पूनम पांडे हिरासत में, दो पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:40 IST

Open in App

पणजी, पांच नवंबर अभिनेत्री पूनम पांडे को एक सरकारी संपत्ति में कथित अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर बृहस्पतिवार को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दक्षिण गोवा जिले के कोनकोना शहर के कई नागरिकों ने इस शूटिंग के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया जिसके बाद दो पुलिसकर्मी भी निलंबित कर दिये गये।

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी गोवा के सिंकरिम में एक पांचसितारा होटल में ठहरीं पांडे को बृहस्पतिवार की दोपहर में कलांगुट पुलिस की एक टीम ने हिरासत में लिया और उन्हें बाद में कानकोना पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) पंकज कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अभिनेत्री को ‘‘पूछताछ के लिए हिरासत में’’ लिया गया।

कानकोना शहर के चापोली बांध पर शूट के दौरान अश्लीलता को लेकर बुधवार को पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बांध का प्रबंधन संभाल रहे जल संसाधन विभाग ने शिकायत की थी।

बृहस्पतिवार को कानकोना के कई बाशिंदों ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर में बंद का आह्वान किया जिन्होंने अभिनेत्री और शूट से जुड़े दल को कथित रूप से सुरक्षा प्रदान की।

पुलिस अधीक्षक ने बाद में निरीक्षक तुकाराम चव्हाण और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए