लाइव न्यूज़ :

NCR में प्रदूषण: एनजीटी ने उत्तर प्रदेश को ईंट के भट्ठों पर निगरानी रखने को दिया निर्देश

By भाषा | Updated: October 17, 2020 17:21 IST

एनजीटी ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की आलोचना की थी क्योंकि महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के बावजूद उन्होंने राज्य में ईंट भट्ठों में काम जारी रखने की अनुमति दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देएनजीटी ने उत्तर प्रदेश प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अवैध ईंट भट्ठों पर नजर रखे। सर्दियों और गर्मियों में ‘पीएम10’ के प्रसार में करीब पांच से सात प्रतिशत की हिस्सेदारी ईंट भट्ठा उद्योग की है।

नयी दिल्ल: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अवैध ईंट भट्ठों पर नजर रखे। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि दिल्ली और एनसीआर के आसपास की हवा में सर्दियों और गर्मियों में ‘पीएम10’ के प्रसार में करीब पांच से सात प्रतिशत की हिस्सेदारी ईंट भट्ठा उद्योग की है। पीठ में न्यायमूर्ति एस पी वांगडी भी शामिल थे।

पीठ ने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश के संबंधित अधिकारी अवैध ईंट भट्ठों पर नजर रख सकते हैं ताकि एनसीआर में वायु की गुणवत्ता को अच्छी श्रेणी में रखा जा सके।’’ पीठ ने इस दौरान ईंट भट्ठा के संचालन की अनुमति मांगने वाले एक आवेदन को भी रद्द कर दिया।

एनजीटी ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की आलोचना की थी क्योंकि महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के बावजूद उन्होंने राज्य में ईंट भट्ठों में काम जारी रखने की अनुमति दी थी। पीठ का कहना था कि यह एक अपराध के बराबर है। अधिकरण का यह आदेश गाजियाबाद के जिला अधिकारी द्वारा पीठ को यह बताने के बाद आया है कि जिले में लॉकडाउन की स्थिति की वजह से मार्च में ईंट भट्ठों की जांच नहीं की जा सकी।

उन्होंने अधिकरण को बताया कि बंद की अवधि में मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश के जिला अधिकारियों को राज्य में ईंट भट्ठों को अनुमति देने का निर्देश जारी किया था। पीठ पत्रकार शैलश सिंह और अन्य की ओर से ईंट भट्ठों के संबंध में दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। भाषा स्नेहा अविनाश अविनाश

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRK चौधरी जाकर अपना धर्म बदल लें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतDelhi Pollution: दिल्ली में ‘बहुत खराब’ AQI के बीच स्टेज 3 के तहत ग्रैप 4 के उपाय किए जाएंगे

भारतदिल्ली की हवा बेहद खराब, AQI 400 से ऊपर, देखें वीडियो

भारतराजधानी दिल्ली में कई इलाकों में AQI 400 के पार, शहर रेड जोन में पहुंचा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया