लाइव न्यूज़ :

बिहार में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, अस्पताल ने नहीं दी एम्बुलेंस, पिता बच्चे का शव गोद में लेकर गया घर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2022 20:36 IST

नालंदा सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराये जाने पर एक पिता को बच्चे का शव गोद में लेकर जाना पड़ा। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बच्चे के शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का जहमत नहीं उठाई।

Open in App
ठळक मुद्देमृत बालक के पिता ने शव ले जाने के लिए 102 डायल करके फ्री एम्बुलेंस सेवा भी मांगी थी फ्री एंबुलेंस सेवा की ओर से पिता को किसी तरह का कोई जबाब नहीं मिलाअंत में थकहार वह अपने बच्चे के शव को गोद में लेकर अस्पताल से घर की ओर निकल गया

पटना:बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के कई दावे किये जाते हैं लेकिन अस्पतालकर्मियों के कारनामों से सरकार को खासी फजीहत झेलनी पड़ती है। ताजा मामला नालंदा जिले का है, जहां सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराये जाने पर एक पिता को बच्चे का शव गोद में लेकर जाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार बेन थाना क्षेत्र के जुलुम रजक का पुत्र आदित्य कुमार खेलने के दौरान चार दिन पहले छत से नीचे गिर गया था। परिवार वालों ने उसे फौरन एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसे निजी क्लीनिक के चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया लेकिन स्थिती की गंभीरता को देखते हुए वह अपने पुत्र को लेकर नालंदा सदर अस्पताल पहुंचा।

अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बच्चे को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रजक अपने बच्चे के शव को लेकर काफी देर तक लेकर इधर-उधर भटकता रहा। लेकिन अस्पताल प्रशासन में से किसी ने उसके बच्चे के शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का जहमत नहीं उठाई।

इस बीच किसी ने उसे 102 नबंर पर डायल करके फ्री एम्बुलेंस सेवा से बात भी करवाई। लेकिन फ्री एंबुलेंस सेवा की ओर से किसी तरह का कोई जबाब नहीं मिला। अंत में थकहार वह अपने बच्चे के शव को गोद में लेकर अस्पताल से घर की ओर निकल गया। 

इस मामले में रजक के दावे के उलट सदर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर आरएन प्रसाद ने कहा कि किसी ने अस्पताल प्रबंधन से एम्बुलेंस की मांग नहीं की थी। एसएनसीयू में मौजूद चिकित्सक ने जब बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। तब मृत बच्चे के पिता से पूछा गया था कि अगर वह एम्बुलेंस से शव ले जाना चाहते है तो उन्हें मुफ्त एम्बुलेंस सेवा दी जाएगी। लेकिन इस विषय पर वो चुप रहे और फिर बच्चे का शव लेकर अस्पताल से चले गये। 

टॅग्स :बिहारनालंदानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी