लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के तीन जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू

By भाषा | Updated: December 18, 2021 10:05 IST

Open in App

जयपुर, 18 दिसंबर राजस्थान के तीन जिलों-बारां, श्रीगंगानगर और करौली में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शनिवार को शुरू हो गया।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इस तीसरे एवं अंतिम चरण में तीन जिलों में कुल 8,72,597 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। तीसरे चरण में सात पंचायत समितियों के 141 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 503 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जबकि तीन उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए 1,183 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

मतदान के पहले चरण में 64.35 फीसद और दूसरे चरण में 68.57 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। गौरतलब है कि तीनों चरणों के मतदान की गणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। प्रधान और प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर तथा उपप्रधान और उपप्रमुख के लिए 24 दिसंबर को चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील