लाइव न्यूज़ :

Poll Of Polls Results Maharashtra Jharkhand 2024: यहां देखिए 10 एग्जिट पोल रिजल्ट?, महाराष्ट्र-झारखंड में कौन मार रहा बाजी!, सर्वेक्षण एक साथ पढ़िए...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2024 22:06 IST

Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 81 में से 53 सीट , जबकि भाजपा नीत राजग को 25 सीट मिल सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देPoll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: सत्तारूढ़ महायुति को 125 से 140 सीट मिल सकती हैं। Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी को बढ़त का अनुमान जताया गया है।

Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि 'एक्सिस माई इंडिया' के सर्वेक्षण में झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। उसका आकलन है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 81 में से 53 सीट , जबकि भाजपा नीत राजग को 25 सीट मिल सकती हैं।

दैनिक भास्कर के सर्वेक्षण में महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी को बढ़त का अनुमान जताया गया है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि महा विकास आघाड़ी को 135 से 150 सीट तथा सत्तारूढ़ महायुति को 125 से 140 सीट मिल सकती हैं। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ। जबकि झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए।

Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी

झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबला है।

Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: महाराष्ट्र में महायुति को 150-170 तथा एमवीए को 110-130 सीट

झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मुकाबला है। राजग में भाजपा, आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है , जबकि 'इंडिया' गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं। ‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 150-170 तथा एमवीए को 110-130 सीट मिल सकती हैं।

Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: महायुति को 137-157 तथा एमवीए को 126-146 सीट

‘लोकशाही मराठी-रुद्र’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि महाराष्ट्र में महायुति 128-142 सीट हासिल करके एक बार सत्ता में बरकरार रह सकती है। एमवीए को 125-140 सीट तथा अन्य को 18-23 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘पी-मार्क’ के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महायुति को 137-157 तथा एमवीए को 126-146 सीट हासिल हो सकती हैं।

Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024:  महायुति को 152 से 160 सीट

‘पीपुल्स पल्स’ के सर्वेक्षण का आकलन है कि महायुति 175-195 सीट हासिल करके प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं, एमवीए को 85-112 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। "चाणक्य स्ट्रैटजीज" के एग्जिट पोल में एक बार फिर से महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार, महायुति को 152 से 160 सीट मिल सकती हैं।

Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 25-30 सीट से संतोष

महाविकास अघाड़ी को 130 से 138 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। ‘मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 42-47 सीट हासिल करके अपनी सरकार बनाएगा तथा सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 25-30 सीट से संतोष करना पड़ेगा।

Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: भाजपा नीत राजग को 25 सीट मिलने का अनुमान

‘पीपुल्स पल्स’ के सर्वेक्षण के अनुसार, झारखंड में राजग को 44-53 सीट तथा ‘इंडिया’ गठबंधन को 25-37 सीट हासिल हो सकती हैं। 'एक्सिस माई इंडिया' के सर्वेक्षण में झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन को 53 सीट जबकि भाजपा नीत राजग को 25 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

Poll Of Polls Exit Poll Results Live Maharashtra Jharkhand 2024: भाजपा गठबंधन को 37 से 40 सीट तथा इंडिया गठबंधन को 36 से 39 सीट मिल सकती

"चाणक्य स्ट्रैटजीज" के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि झारखंड में राजग को 45 से 50 सीट तथा इंडिया गठबंधन को 35 से 38 सीट मिल सकती हैं। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल ने झारखंड में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया है। उसका आकलन है कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 37 से 40 सीट तथा इंडिया गठबंधन को 36 से 39 सीट मिल सकती हैं।

टॅग्स :एग्जिट पोल्समहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर