लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की राजनीति: राजस्थान बना गैर-भाजपाइयों की सुरक्षा का सियासी गढ़!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 23, 2019 05:33 IST

कुछ समय पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक जयपुर में रह कर गए हैं, अब संभावना है कि शिवसेना के विधायक और कुछ निर्दलीय विधायक सियासी सुरक्षा की दृष्टि से राजस्थान में रहेंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व के सियासी जोड़तोड़ का जादू राजस्थान में उतना असरदार नहीं हो सकता है.जोड़तोड़ से सुरक्षा के मामले में राजस्थान सबसे विश्वसनीय नजर आ रहा है.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद जो राजनीतिक तस्वीर उभरी है, उसमें गैर-भाजपाई दलों को सियासी जोड़तोड़ से अपने विधायकों की सुरक्षा की चिंता सता रही है. ऐसे में कई कारणों से राजस्थान, गैर-भाजपाइयों की सुरक्षा का सियासी गढ़ बन कर उभरा है.

कुछ समय पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक जयपुर में रह कर गए हैं, अब संभावना है कि शिवसेना के विधायक और कुछ निर्दलीय विधायक सियासी सुरक्षा की दृष्टि से राजस्थान में रहेंगे. सियासी जोड़तोड़ के नजरिए से बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व, खासकर अध्यक्ष अमित शाह को एक्सपर्ट माना जाता है, लेकिन राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सियासी जोड़तोड़ से सुरक्षा के मामले में सक्षम साबित हुए हैं. 

यही वजह है कि गैर-भाजपाइयों को सियासी जोड़तोड़ से सुरक्षा के मामले में राजस्थान सबसे विश्वसनीय नजर आ रहा है. वैसे, इस तरह की राजनीति में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी एक्सपर्ट हैं, परन्तु वसुंधरा राजे और अमित शाह के सियासी रिश्ते जगजाहिर हैं, लिहाजा बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व के सियासी जोड़तोड़ का जादू राजस्थान में उतना असरदार नहीं हो सकता है.

बहरहाल, महाराष्ट्र में गैर-भाजपाई सरकार के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. ऐसी स्थिति में विधायकों की सियासी सुरक्षा बड़ा मुद्दा है. जाहिर है, इसके लिए राजस्थान सबसे सुरक्षित जगह है!

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील