लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के राज्यसभा टिकट कटने से गर्म हुई बिहार की सियासत, हो सकता है नया खेल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2022 17:50 IST

जेडीयू कोटे के केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का राज्यसभा टिकट कटने के बाद कहा जा रहा है कि जदयू में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और टिकट नहीं मिलने से दुखी आरसीपी सिंह पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के राज्यसभा टिकट कटने से बिहार में गर्म हुई सियासत बताया जा रहा है कि आरसीपी सिंह टिकट कटने के कारण पार्टी से भीतरखाने नाराज चल रहे हैंवैसे जदयू का कहना है कि पार्टी में राज्यसभा टिकट वितरण को लेकर कोई असंतोष नहीं है

पटना: बिहार से राज्यसभा के चुनाव में जदयू के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को टिकट नहीं मिलने से सियासी पारा गर्माता जा रहा है।

कहा जा रहा है कि जदयू में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और टिकट नहीं मिलने से दुखी आरसीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में आरसीपी सिंह की सियासत किस करवट बैठेगी, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है।

जानकारों की माने तो टिकट कटने के बाद आरसीपी सिंह भले ही मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से नाराजगी नहीं होने की बात कह रहे हों, लेकिन उनके तेवर कुछ और ही बयां कर रहे हैं।

हालांकि जदयू विधान पार्षद रणविजय सिंह ने कहा है कि जदयू में सब कुछ ठीक चल रहा है। आरसीपी सिंह ने अपना पत्ता अभी तक साफ नहीं किया है। वे अभी भी पार्टी में हैं और अभी केन्द्रीय कैबिनेट में मंत्री भी हैं। आगे वे मंत्री रहेंगे या नहीं ये फैसला प्रधानमंत्री का होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक ही नेता हैं, वे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। विधान पार्षद रणविजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की नजर माइक्रोलेवल तक रहता है। उन्होंने एक ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जो पार्टी की लगातार सेवा कर रहा है।

इसके साथ ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लगातार पार्टी को विस्तार करने में लगे हुए हैं। उसका परिणाम मनीपुर में दिखा है। अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक ही मकसद है कि जदयू राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उभर कर सामने आए।

उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक है और जदयू में कोई दो धारा नहीं है। आरसीपी सिंह ने भी साफ-साफ कह दिया है कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है। ये बस लोगों का कहने की बातें हैं। रणविजय सिंह ने कहा कि जदयू कभी टूटी नहीं है और पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है।

यहां यह भी उल्लेखनीय मंगलवार को एक कार्यक्रम में आरसीपी सिंह व नीतीश कुमार के बीच मंच पर तो दुआ-सलाम हुआ, लेकिन जाते वक्‍त उन्‍होंने एक-दूसरे का अभिवादन नहीं किया। आरसीपी सिंह राज्‍यसभा चुनाव के प्रत्‍याशियों के नामांकन के दौरान भी नहीं दिखे।

टिकट कटने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के योग्‍य बताने वालों को खरी-खरी सुनाई थी और उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना को नकार दिया था। ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि आरसीपी सिंह भाजपा के साथ जाकर नीतीश कुमार के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकते हैं क्या?

आरसीपी सिंह को जदयू में भाजपा का करीबी नेता माना जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि आरसीपी सिंह ने केंद्र सरकार में मंत्री पद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बिना स्‍वीकार किया था। इसके बाद उनको राज्यसभा से बेटिकट किया जाना केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की अनदेखी माना जा रहा है, क्योंकि उनका राज्यसभा का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने वाला है।

इसके बाद वह प्रधानमंत्री के मर्जी पर केवल छह माह तक मंत्री बने रह सकते हैं। उन्हें पिछले साल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इसलिए उनका मंत्री पद का कार्यकाल भी करीब एक साल का ही रहा। ऐसे में अब सियासी गलियारे में आरसीपी सिंह के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहारराज्यसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम