लाइव न्यूज़ :

MP Assembly Election 2023: MP में बैलेट पेपर से छेड़छाड़ मामले में सियासत तेज, कमलनाथ ने अधिकारियों को याद दिलाई ये बात, BJP ने कांग्रेस को बताया कंफ्यूज

By आकाश सेन | Updated: November 28, 2023 18:50 IST

भोपाल : मध्य प्रदेश के बालाघाट में कल सोमवार को बैलेट पेपर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था जिसके बाद इसे लेकर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। इस पर अब पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अधिकारी और कर्मचारियों से कहा कि वह अभी निर्वाचन आयोग के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। इसलिए किसी तरह का कोई गैरकानूनी काम न करें।

Open in App
ठळक मुद्देMP में बैलेट पेपर से छेड़छाड़ मामले में सियासत तेज।कमलनाथ ने एक्स पर शासकीय कर्मचारी को दी हिदायत।BJP ने कांग्रेस को बताया कंफ्यूज।

कमलनाथ ने एक्स पर  लिखा- पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा लोकतंत्र के बुनियादी उसूल हैं। कल बालाघाट में डाक मतपत्रों को जिस तरह से खोला गया, वह गंभीर कदाचरण है। उसके बाद सरकारी मशीनरी और जिम्मेदार अधिकारियों ने जिस तरह से इस कृत्य को सही साबित करने की कोशिश की, वह और भी अक्षम्य अपराध है।

मैं चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारियों को याद दिलाना चाहता हूं कि इस समय वह निर्वाचन आयोग के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं, जो मध्य प्रदेश सरकार से अलग एक स्वायत्त संस्था है। वे इस समय किसी पार्टी या मंत्री के मातहत काम नहीं कर रहे हैं।इसलिए सभी अधिकारी कर्मचारियों से निवेदन है कि वह किसी भी असंवैधानिक या गैरकानूनी आदेश का पालन न करें और सिर्फ वही कार्य करें जो करना उनका प्रशासनिक दायित्व है। एक-एक अधिकारी और कर्मचारी की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट जनता के पास है।

मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी आग्रह करता हूं कि वह अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए कड़े से कड़े संघर्ष के लिए तैयार रहें। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी। इसलिए वे निर्द्वंद्व होकर अपने कार्य में जुट जाएं। सत्यमेव जयते।

वही इस मामले में बीजेपी के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस मामले को लेकर पड़ी कंफ्यूज है। एक जगह सवाल उठाए जा रहे हैं तो बालाघाट के पदाधिकारी कंफ्यूज होने की बात कह रहे हैं। समय से पहले प्रक्रिया शुरू करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई हो चुकी है। बाकी इस बहाने कांग्रेस तक 3 दिसंबर को होने वाली हार ठिकरा चुनाव प्रक्रिया पर फोड़ने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि बालाघाट के पॉलिटेक्निक कॉलेज में रखे डाक मत पत्रों से गड़बड़ी का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने नोडल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023Madhya Pradeshभोपालकमलनाथकांग्रेसMadhya Pradesh CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर