लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दलों ने 2019-20 में 3,429.56 करोड़ रूपये के चुनावी बांड भुनाये: एडीआर

By भाषा | Updated: August 27, 2021 14:28 IST

Open in App

विभिन्न राजनीतिक दलों ने 2019-20 में 3,429.56 करोड़ रूपये के चुनावी बांड भुनाये हैं जिसमें चार दलों... भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 87.29 प्रतिशत राशि प्राप्त हुई है। चुनाव अधिकारों से जुड़ी संस्था एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में भाजपा ने 3623.28 करोड़ रूपये के कुल आय की घोषणा की लेकिन पार्टी ने 45.57 प्रतिशत अर्थात 1651.02 करोड़ रूपये ही खर्च किया। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी इस वित्त वर्ष में कुल आय 682.21 करोड़ रूपये रहा और उसने 998.15 करोड़ रूपये खर्च किए । इस तरह से कांग्रेस पार्टी ने आय से 46.31 प्रतिशत अधिक खर्च किया। तृणमूल कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2019-20 में 143.67 करोड़ रूपये आय अर्जित की और 107.27 करोड़ रूपये खर्च किये जो कुल आय का 74.67 प्रतिशत है। एडीआर की नयी रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ एडीआर द्वारा सूचना का अधिकार के तहत दायर आवेदन के जवाब में साझा किये गए एसबीआई के आंकड़े के अनुसार विभिन्न राजनीतिक दलों ने 2019-20 में 3,429.56 करोड़ रूपये के चुनावी बांड भुनाये हैं जिसमें चार राष्ट्रीय दलों...भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 87.29 प्रतिशत राशि प्राप्त हुई है।’’ एडीआर के अनुसार, ‘‘वित्त वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों ने 3441.32 करोड़ रूपये का चुनावी बांड घोषित किया । राजनीतिक दलों द्वारा घोषित चुनावी बांड और भुनाये गए बांड में अंतर इन दलों द्वारा आडिट रिपोर्ट की सूचना देने के तौर तरीकों के कारण हो सकता है।’’ एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सात राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राकांपा, बसपा, भाकपा, माकपा ने पूरे भारत से आय के रूप में 4758.20 करोड़ रूपये की आय अर्जित की। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में चार राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राकांपा ने अपनी कुल आय में चुनावी बांड के जरिये दान के रूप में 62.92 प्रतिशत राशि अर्थात 2993.82 करोड़ रूपये प्राप्त किये। भाजपा ने चुनावी बांड के जरिये दान के रूप में 2555 करोड़ रूपये, कांग्रेस ने 317.86 करोड़ रूपये, तृणमूल कांग्रेस ने 100.46 करोड़ रूपये तथा राकांपा ने 20.50 करोड़ रूपये प्राप्त किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप