लाइव न्यूज़ :

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर सियासी दलों ने खोला मोर्चा, पीके पर भड़की राजद

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2025 15:52 IST

इस मुद्दे पर राजद, भाजपा और एआईएमआईएम की प्रतिक्रिया सामने आई है। आश्चर्य की बात यह है कि राजद के निशाने पर पुलिस की कार्रवाई की जगह प्रशांत किशोर हैं। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पीके पर सरकार के साथ मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। 

Open in App

पटना: बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस के द्वारा सुबह-सुबह गिरफ्तार कर लिए जाने सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर राजद, भाजपा और एआईएमआईएम की प्रतिक्रिया सामने आई है। आश्चर्य की बात यह है कि राजद के निशाने पर पुलिस की कार्रवाई की जगह प्रशांत किशोर हैं। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पीके पर सरकार के साथ मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ये वीआईपी अनशन, खा पीकर किया गया अनशन ये छात्रों के आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे थे। सरकार से मिलीभगत थी। पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जब गांधी मैदान प्रतिबंधित स्थान था, तब वहां बैठने की इजाजत क्यों दी? पहले ही दिन क्यों नहीं हटाया? सरकार द्वारा प्रायोजित आंदोलन छात्र और नौजवान भी समझ रहे हैं। 

तेजस्वी यादव नौजवानों और छात्रों के भविष्य को बचाने के लिए सदन से सड़क तक लड़ेंगे। जो लोग छात्रों के आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीति चमका रहे थे वो आज एक्सपोज़ हो गए। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री डा. दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर छात्रों के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे थे। 

उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का अंत हो रहा है। ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कहावत है कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, प्रशांत किशोर उसी को चरितार्थ कर रहे थे। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी प्रशांत किशोर गलत तरीके से अनशन कर रहे थे। गैर कानूनी गतिविधि करने पर प्रशासन ने अपना काम किया है। 

वहीं, एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आ रही है, अगर ऐसा किया गया है तो यह बहुत ही गलत बात है। यह थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं बल्कि लोकतंत्र को मारा गया है।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारप्रशांत किशोरआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप