लाइव न्यूज़ :

Political Crisis In Bihar: "बिहार 'जंगल राज' के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता है", सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच भाजपा नेता अजय आलोक का राजद पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 28, 2024 10:44 IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि पार्टी बिहार के घटनाक्रम को लेकर बेहद गंभीर है। भाजपा पूरी तरह से 'अलर्ट' मेड में है और राज्य की घटनाओं पर बारीकी से निगाह बनाये हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि पार्टी बिहार के घटनाक्रम को लेकर बेहद गंभीर हैभाजपा पूरी तरह से 'अलर्ट' मेड में है और राज्य की घटनाओं पर बारीकी से निगाह बनाये हुए हैअगर महागठबंधन की सरकार गिरनी है तो ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह आज ही हो जाए

नई दिल्ली: बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी को लेकर चल रही अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने रविवार को कहा कि भाजपा बिहार के घटनाक्रम को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी पूरी तरह से 'अलर्ट' मेड में है और राज्य की घटनाओं पर बारीकी से निगाह बनाये हुए है।

समाचार एजेंसी एएनआ से बात करते हुए भाजपा नेता अजय आलोक ने रविवार को कहा, "अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ महागठबंधन पर लगाम लगानी है, जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है तो यह सरकार जल्द से जल्द गिरनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हम बिहार में सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम सतर्क हैं और घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। हम बिहार में बदलती राजनीतिक स्थिति से वाकिफ हैं। जब अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की बात आएगी तो हम एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। हम बिहार को ऐसे ही जंगल राज' के हाथ में नहीं छोड़ सकते हैं। अगर इस सरकार को गिरना है तो मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह आज ही हो जाए।''

उनकी टिप्पणी इन अटकलों के बीच आई है कि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में फिर से शामिल होंगे, जिससे राज्य में 'महागठबंधन' शासन का अंत होगा।

राज्य में सत्ता के बाजीगरी का का खेल तब शुरू हुआ जब सीएम नीतीश कुमार पर राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कटाक्ष करते हुए पोस्ट किया कि 'सोशलिस्ट पार्टी' (जेडीयू) खुद को प्रगतिशील बताती है, लेकिन वा के बदलते रुख के साथ इसकी विचारधारा बदल जाती है। रोहिणी के इय तेवर के बाद सत्ता पर काबिज महागठबंधन में दरार आ गई।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा, जो 2022 में राजद के साथ संबंध बनाने के लिए नीतीश के पाला बदलने से पहले नीतीश की पार्टी के साथ सरकार में थी, और जदयू रविवार को अलग-अलग बैठकें बुलाने वाले हैं। सूत्रों ने आगे बताया कि कुमार ने रविवार को पटना के राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है।

यदि नीतीश इस बार भी पाला बदलते हैं तो यह चौथी बार होगा जब वह सत्ता में साथी दल को गच्चा देकर पाला बदलेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए