लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में पुलिसकर्मियों ने एक बंदर का हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 12:31 IST

Open in App

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक पुलिस थाने के कर्मियों ने एक मृत बंदर का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया। अधिकारियों ने बताया कि यह बंदर बलिचंद्रपुर पुलिस थाने के परिसर में एक पेड़ पर रहता था। पुलिस कर्मियों को बंदर से लगाव हो गया था और जब उन्होंने उसे मृत पाया तो वन विभाग को उसका शव देने के बजाय उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। पुलिस थाने की प्रभारी बिजयिनी मल्लहा ने कहा, ‘‘बंदर हमारे पुलिस थाने परिसर के एक पेड़ पर रहता था। वह हमारे कर्मियों को अच्छी तरह पहचानता था और उनके इर्द गिर्द घूमता रहता था और हम उसे खाना खिलाते थे।’’ उन्होंने बताया कि अचानक मंगलवार को बंदर मृत पाया गया। वह बूढ़ा और बीमार था। उन्होंने बताया, ‘‘उसकी मौत से हमें काफी दुख पहुंचा और वह हमारे लिए परिवार के सदस्य की तरह था इसलिए हमने बढ़िया तरीके से उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने मृत बंदर पर माल्यार्पण किया, उसे श्रद्धांजलि दी और श्मशान घाट तक उसकी शवयात्रा निकाली जहां हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर