लाइव न्यूज़ :

पुलिस को संदेह : छाबड़िया की कंपनी ने कई वित्तीय कंपनियों के साथ ठगी की

By भाषा | Updated: December 29, 2020 19:00 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसे संदेह है कि कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की कंपनी ने फर्जी तरीके से कर्ज लेकर कई वित्तीय कंपनियों के साथ धोखाधड़ी की है।

मुंबई अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने सोमवार शाम को छाबड़िया को गिरफ्तार किया था।

यह कथित घोटाला तब सामने आया जब पुलिस ने दक्षिण मुंबई में दिलीप छाबड़िया डिजाइन प्राइवेट लिमिटिड द्वारा विनिर्मित स्पोर्ट्स कार '' डीसी अवंती '' को जब्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस कार की पंजीकरण संख्या फर्जी है।

कार के मालिक ने दस्तावेज दिखाए गए जो वास्तविक पाए गए और बताया गया कि गाड़ी चेन्नई में पंजीकृत है।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी इंजन और चेसिस संख्या की अन्य कार हरियाणा में पंजीकृत मिली।

उसमें बताया गया है कि जांच में पता चला कि दिलीप छाबड़िया डिजाइन प्राइवेट लिमिटिड ने प्रत्येक '' डीसी अवंती '' कार के लिए फर्जी ग्राहकों के नाम पर औसतन 42 लाख रुपये का कर्ज लिया है।

भारत और विदेश में 120 '' डीसी अवंती '' कारों को बेचा गया है और कम से कम 90 कारों का इस्तेमाल कथित रूप से फर्जी तरीके से कर्ज लेने में किया गया है।

जांचकर्ताओं ने दावा किया कि वित्तीय कंपनियों को कर्ज लेने के लिए कागज़ों पर जो गाड़ियां दिखाई जाती थीं उन्हें पहले ही बेचा जा चुका होता था।

पुलिस ने कहा कि बीएमडब्ल्यू फाइनेंशल सर्विसेज समेत कई गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को इस तरह से ठगा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा इस बात का पता लगा रही है कि धोखाधड़ी से कितना ऋण लिया गया है और कर चोरी की वजह से सरकार को कितना नुकसान हुआ है।

छाबड़िया को धोखाधड़ी और जालसाज़ी समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए