लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने एसपी के “औचक निरीक्षण” के लिए ट्रेन को रोका

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:46 IST

Open in App

अमरावती, सात नवंबर यहां मछलीपट्टनम रेलवे स्टेशन पर कृष्णा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कथित औचक निरीक्षण के लिए पुलिसकर्मियों ने एक ट्रेन को अपनी यात्रा समय पर शुरू करने से जबरन रोक दिया।

स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक ने रेलवे के कर्मचारियों को ट्रेन का सिग्नल हरे से लाल करने का आदेश दिया जब वह दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर स्टेशन से रवाना होने वाली थी।

स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि सिग्नल दिए जाने के बाद वे ट्रेन को नहीं रोक सकते।

डीएसपी को असहाय रेलवे कर्मचारियों को कहते हुए सुना गया, “वहां (सिग्नल कक्ष) अपने कर्मचारियों से बात करें और इसे रोकें।”

बाद में, एसपी सिद्धार्थ कौशल ट्रेन के अंदर जांच करने आए, जिससे मछलीपट्टनम-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस को 15 मिनट से अधिक समय तक रोक कर रखा गया।

एसपी ने एक सवाल के जवाब में कहा, “ट्रेन में संदिग्ध वस्तु/ गतिविधि की जानकारी मिली थी। यह यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जांच थी। किसी को असुविधा नहीं हुई और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।”

उन्होंने कहा कि जनता की ओर से चौकन्ना किए जाने के आधार पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई निरीक्षण नहीं बल्कि एक जांच की गई। "हम यात्रियों की सुरक्षा को जोखिम में नहीं डाल सकते।”

हाल के दिनों में, आंध्र प्रदेश पुलिस गांजे की तस्करी को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच कर रही है जब से यह सामने आया है कि राज्य मारिजुआना की खेती का प्रमुख केंद्र बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?