लाइव न्यूज़ :

Watch: गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को लेकर दिल्ली पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल के सीपी ने कहा-एनसीआर में अभी नहीं है कोई...

By आजाद खान | Updated: April 5, 2023 09:07 IST

इस गिरफ्तारी पर बोलते हुए स्पेशल सेल के सीपी ने कहा है कि कई महीनों से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इसका(गैंगस्टर दीपक बॉक्सर) पीछा कर रही थी। उनके अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में इससे बड़ा अभी कोई और गैंगस्टर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार कर आज मैक्सिको से दिल्ली लाया गया है।उसे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने स्थानीय प्रशासन की मदद से गिरफ्तार किया है। ऐसे में इसकी गिरफ्तारी पर स्पेशल सेल के सीपी ने कहा है कि एनसीआर में अभी कोई और गैंगस्टर नहीं है।

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में वॉन्टेड क्रिमिनल दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार कर आज उसे भारत लाया गया है। दीपक को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेक्सिको के स्थानीय प्रशासन से मदद ली थी और इसमें पुलिस को कामयाबी भी मिली है। आज जब उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया तो दीपक को मीडिया ने घेर लिया और उससे कई सवाल करने लगे। 

हालांकि दीपक ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट परदिल्ल पुलिस स्पेशल सेल के सीपी भी वहां मौजूद थे। ऐसे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर में इससे बड़ा कोई गैंगस्टर नहीं था जिसे हम ने पकड़ लिया है। उन्होंने आगे कहा है कि अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

दिल्ल पुलिस स्पेशल सेल के सीपी ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए एयरपोर्ट पर मौजूद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के सीपी ने कहा कि "गृह मंत्री के निर्देश पर भगोड़ों पर कार्रवाई की गई है। यह एक बड़ी कामयाबी है कि समन्वित एक्शन से पहली बार मैक्सिको जैसी जगह से(अपराधी को) लाया गया है। कई महीनों से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इसका(गैंगस्टर दीपक बॉक्सर) पीछा कर रही थी। दिल्ली-एनसीआर में इससे बड़ा अभी कोई और गैंगस्टर नहीं है। इस पर कई टीमों ने काम किया है।" 

कई रास्तों अपनाकर अमेरिका के जरिए पहुंचना चाहता था मैक्सिको- पुलिस

गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के बारे में बोलते हुए विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि गैंगस्टर ने अमेरिका के रास्ते मैक्सिको पहुंचने के लिए कई रास्ते अपनाए थे। लेकिन वह पुलिस के जाल में फंस गया। ऐसे में उन्होंने कहा है कि ऐसा पहली बार था जब दिल्ली पुलिस ने किसी गैंगस्टर को देश के बाहर किसी अभियान में गिरफ्तार किया हो। 

दीपक बॉक्सर को भारत लाने पर बोलते हुए अधिकारी ने बताया कि ''मुक्केबाज उर्फ ​​दीपक पहल को अब मैक्सिको से दिल्ली लाया जा रहा है। वह पहले ही तुर्की पहुंच चुका है और उसके बुधवार तड़के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।'' पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर पिछले पांच वर्षों में हत्या और जबरन वसूली सहित 10 सनसनीखेज मामलों में भारत में वांछित है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसMexicoवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील