लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से कारें चोरी कर कश्मीर में बेचने वाले दो लोगों के आतंकवाद से संबंध की जांच कर रही पुलिस

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली से कारें चोरी कर कश्मीर में बेचने के मामले में मध्य दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एक आरोपी के फोन में कुछ संदिग्ध तस्वीरें मिली हैं और वे जांच कर रहे हैं कि उसका संबंध किसी आतंकवादी समूह से तो नहीं था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के निवासी शौकत अहमद मल्ला (25) और उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी मोहम्मद जुबेर (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि मल्ला के फोन में कुछ संदिग्ध तस्वीरें मिलीं हैं। हालांकि, वह उन तस्वीरों में नहीं दिख रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि चोरी के ये वाहन कश्मीर में किसके पास पहुंचाए जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि खुफिया एजेंसियों और कश्मीर पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों से पूछताछ की है। दिल्ली पुलिस की एक टीम बारामूला के सोपोर जाएगी और पता लगाएगी कि क्या इन वाहनों को आतंकवादी समूहों तक पहुंचाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि मल्ला सोपोर से उड़ान के जरिए दिल्ली आता था और कार से वापस कश्मीर जाता था। उन्होंने कहा कि उसके हाथों में कुछ चोटें भी हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि उसे ये कैसे लगीं।

इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि आरोपी 2015 से अब तक कश्मीर में 100 से अधिक चोरी के वाहन बेच चुके हैं। उन्होंने बताया था कि मल्ला, जुबेर और रिंकू उर्फ ​​नूर मोहम्मद नामक लोगों से चोरी की कारें लेता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए