लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नोएडा में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक

By भाषा | Updated: August 7, 2021 09:31 IST

Open in App

नोएडा, सात अगस्त आगामी त्योहारों व स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने शुक्रवार रात को सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण व कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान सिंह ने अपने मातहत अधिकारियों से बात कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने आगामी त्योहार व स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बाजारों, मॉल, सार्वजनिक स्थानों, सभी होटल एवं गेस्ट हाउस में सघन जांच करने तथा गश्त बढ़ाने, संदिग्ध वाहनों की जांच करने, बाहर से आने वाले वाहनों को सजगता से जांच करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय पुष्पांजलि देवी व अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए