लाइव न्यूज़ :

Bihar Teacher Protest: सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने सीएम आवास को घेरा, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2025 14:54 IST

Bihar Teacher Protest: मंत्री के आश्वासन के बावजूद जब कई दिन बीत गए तो अभ्यर्थियों के धैर्य ने जवाब दे दिया और उन्होंने सीएम आवास का घेराव कर दिया।

Open in App

Bihar Teacher Protest: बिहार की राजधानी पटना में सुबह-सुबह बिहार लोकसेवा आयोग( बीपीएससी) के शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा। दरअसल, मंगलवार को टीआरई-3 के अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर रहे थे। मुख्यमंत्री आवास वीवीआईपी इलाका है और यहां किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन प्रतिबंधित है। ऐसे में वहां प्रदर्शन करने पर पुलिस को कार्रवाई करनी पडी। बताया जाता है कि सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर टीआरई-3 के अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे।

शिक्षक अभ्यर्थियों के हाथों में पोस्टर-बैनर पर लिखा था, “बीपीएससी टीआरई-3 सप्लीमेंट्री नहीं तो वोट नहीं”, “युवाओं का हक मारने वालों को वोट नहीं”, “सप्लीमेंट्री या फांसी दो। 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर पांच के पास जाकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने उनको वहां से हटने की चेतावनी दी थी। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बात नहीं सुनी।

पुलिस के रोकने के बावजूद अभ्यर्थी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने मौके से हटा दिया।

हालांकि अभ्यर्थियों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी। वहीं, अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले चार महीने से प्रदर्शन कर रहें हैं। लेकिन न तो कोई देखने वाला है और ना ही सुनने वाला ही कोई है। सरकार रिजल्ट देने के बदले लाठी बरसा रही है।

इससे पहले अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का पिछले दिनों घेराव किया था, तब शिक्षा मंत्री को वहां ने वहां से भागकर अभ्यर्थियों के पीछा छुड़ाया था। हालांकि उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया था कि सरकार के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अंतिम निर्णय बीपीएससी को ही लेना है। मंत्री के आश्वासन के बावजूद जब कई दिन बीत गए तो अभ्यर्थियों के धैर्य ने जवाब दे दिया और उन्होंने सीएम आवास का घेराव कर दिया।

वहीं, महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि हम सिर्फ एक मौका चाहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमसे मिल लें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद के लिए जाते हैं। लेकिन हम उनके घर आए हैं तो वो हमसे नहीं मिल रहे हैं। महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि हम लोगों से कहा जा रहा है कि हम गर्दनीबाग जाएं, लेकिन वहां हमसे कोई मिलने नहीं आ रहा है। ऐसे में आखिर हम कहां जाएं?

बीते 4 महीने से हम लोगों को कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। हालांकि शिक्षक अभ्यर्थियों के मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा हओ। शिक्षक अभ्यर्थी गर्दनीबाग से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंच गए, लेकिन पुलिसकर्मियों को खबर तक नहीं हुई।

हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास में ही मौजूद थे। देखते ही देखते मौके पर भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती हुई। पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास को पूरी तरह घेर लिया।

टॅग्स :Bihar Policeबिहार लोक सेवा आयोगBPSC Bihar Civil Services
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो