लाइव न्यूज़ :

बिहार में STET परीक्षा लागू कराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2025 18:08 IST

इस दौरान बड़ी संख्या में एसटीईटी अभ्यर्थी पटना के डाकबंगला चौराहा पर जमा हुए। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा थामा और इन अभ्यर्थियों की भीड़ को तितर-बितर किया। अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी टीआरई-4 से पहले एसटीईटी की परीक्षा हो।

Open in App

पटना:बिहार में एसटीईटी परीक्षा लागू कराने की मांग को लेकर सोमवार को पटना कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। नाराज अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास की ओर पैदल मार्च करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एसटीईटी अभ्यर्थी पटना के डाकबंगला चौराहा पर जमा हुए। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा थामा और इन अभ्यर्थियों की भीड़ को तितर-बितर किया। अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी टीआरई-4 से पहले एसटीईटी की परीक्षा हो।

दरअसल, डाकबंगला चौराहा पर जैसे ही ये अभ्यर्थी जुटे, पुलिस ने इन अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने से रोकना शुरू किया। इस दौरान जब प्रदर्शन कर रहे छात्र अड़े रहे तो पुलिस ने इन अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस संबंध में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने बल का प्रयोग नहीं किया है। जब अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल मिलने के लिए जा चुके हैं तो और लोगों को वापस चले जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पहले भी इनके प्रतिनिधिमंडल को मिलवाया गया है। लेकिन ये अड़े हुए थे कि हमारी मांग को पूरी की जाए। डीएसपी ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो उसके लिए गर्दनीबाग धरना स्थल है। डाक बंगला चौराहा जाम करना, व्यवस्था को प्रभावित करना गलत है। इससे स्कूल के बच्चे जाम में फंस जाते हैं। ये मुख्य मार्ग है, लोगों को फ्लाइट लेनी होती है। ऐसे में ये बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। अगर इनको मांग करनी है तो गर्दनीबाग में जाएं। 

इस बीच प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि वो एसटीईटी परीक्षा में हो रही देरी को लेकर नाराज हैं। हमलोग एसटीईटी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि 2026 में ये परीक्षा होगी। जबकि दूसरी तरफ बीपीएससी टीआरई-4 बहाली की बात हो रही है। बीएसईबी के द्वारा कहा गया था कि साल में दो बार एसटीईटी की परीक्षा होगी। लेकिन अब 2026 की बात कही जा रही है। हम वैकेंसी रहते हुए भी अप्लाई नहीं कर पाते हैं। छात्रों ने मांग की है कि शिक्षक बहाली टीआरई-4 से पहले एसटीईटी परीक्षा ली जाए।

टॅग्स :बिहारसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष