लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे STET अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई अभ्यर्थी घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2022 17:12 IST

बिहार सरकार पर वादाखिलाफी और परीक्षा परिणाम में धांधली के खिलाफ एसटीईटी अभ्यर्थियों ने सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की। हालांकि, विरोध-प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार पर वादाखिलाफी और परीक्षा परिणाम में धांधली के खिलाफ एसटीईटी अभ्यर्थियों ने सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की।विरोध-प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया।

पटना:बिहार सरकार पर वादाखिलाफी और परीक्षा परिणाम में धांधली के खिलाफ एसटीईटी अभ्यर्थियों ने सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का विरोध जब उग्र रूप लेने लगा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हुए और कुछ हिरासत में लिये गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीईटी पास किये हुए छात्रों ने पटना सचिवालय के शिक्षा विभाग के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षामंत्री बार-बार आश्वासन देते रहे हैं कि एसटीईटी प्रमाणपत्र में मैरिट और अनमैरिट का उल्लेख नहीं होगा, लेकिन जो प्रमाणपत्र दिया जा रहा है उसमें उसका उल्लेख किया जा रहा है। 

इस दौरान एसटीईटी अभ्यर्थियों को शांत कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस पहुंची थी। छात्र उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान पुलिस के साथ अभ्यर्थियों की धक्कामुक्की भी हुई। एसटीईटी अभ्यर्थियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ गई। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

आक्रोशित एसटीईटी अभ्यर्थियों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर पर गंभीर आरोप लगाए। उन पर पैसे लेकर धांधली करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ी। पुलिस की इस लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

एसटीईटी अभ्यर्थियों ने सरकार पर अन्याय का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों को पिटवाने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उनपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। आक्रोशित एसटीईटी अभ्यर्थियों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर पर गंभीर आरोप लगाये। उन पर पैसे लेकर धांधली करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर