लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने करनाल के नजदीक प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया, 10 घायल

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:44 IST

Open in App

भाजपा की बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए।बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की गई और विरोध में कई स्थानों पर सड़कों को जाम किया गया। प्रभावित सड़कों में फतेहाबाद-चंडीगढ़, गोहाना- पानीपत और जींद-पटियाला राजमार्ग; अंबाला-कुरुक्षेत्र, करनाल के पास दिल्ली राजमार्ग, हिसार-चंडीगढ़ और कालका-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। कई यात्री घंटों तक राजमार्गों पर फंसे रहे। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता दर्शन पाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने ‘‘दर्जनों किसानों के’’ घायल होने और करनाल पुलिस द्वारा कुछ किसानों को हिरासत में लेने के विरोध में शनिवार को शाम पांच बजे तक सड़क एवं टोल प्जाजा जाम करने का आह्वान किया था, वहीं चढूनी ने कहा कि करनाल में हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़े जाने तक सड़क जाम करना जारी रखा जाएगा। करनाल से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर बस्तारा टोल प्लाजा के पास मौजूद कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में आठ से दस लोग घायल हुए हैं। करनाल पुलिस की आईजी ममता सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने हल्का बल प्रयोग किया क्योंकि वे राजमार्ग जाम कर रहे थे। पुलिस पर पथराव भी किया गया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया।’’ उन्होंने बताया कि पहले कुछ किसानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत में लिया गया और उन्हें रिहा किया जा रहा है। केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं। बीकेयू के आह्वान पर कई किसान करनाल के नजदीक बस्तारा टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत