लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों को पकड़ने के लिए एक्शन में पुलिस, सात राज्यों को भेजी गई आरोपियों की जानकारी

By अंजली चौहान | Updated: March 24, 2023 11:31 IST

इन राज्यों में खुद यूपी पुलिस और एसटीएफ भी लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में भी कार्रवाई जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों को पकड़ने के लिए लगातार कर रही तलाशी पुलिस ने सात राज्यों में शूटरों के छिपे होने की जताई आशंका पुलिस सात राज्यों में शूटरों की जानकारी साझा कर ले रही अधिकारियों से मदद

लखनऊ: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई जारी है। हत्याकांड में आरोपी शातिर शूटरों की तलाश में अब पुलिस अन्य राज्यों की मदद ले रही है और करीब सात राज्यों में शूटरों की पूरी जानकारी साझा की गई है।

बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में शूटरों को पकड़ने के लिए अधिकारियों से मदद ली है। पुलिस के मुताबिक, शूटर बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और एक-दूसरे से बात करने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में हालिया घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस ने शूटरों की तस्वीरें और अन्य विवरण सात अन्य राज्यों को भेजे हैं।

इन राज्यों में खुद यूपी पुलिस और एसटीएफ भी लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में भी कार्रवाई जारी है। 

माफिया अतीक के ड्राइवर से पूछताछ 

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के ड्राइवर कैश अहमद से भी पूछताछ की है। अतीक के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि इस मामले में शूटरों ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ भी काम किया था। उसने बताया कि हमलावरों में से एक मोहम्मद गुलाम अतीक अहमद के बेटों के करीबी संपर्क में था, जो इस समय जेल में बंद हैं। 

पुलिस पूछताछ में उसने कई अहम राज उगले है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उमेश पाल पर गोलियां चलाने के बाद शाइस्ता परवीन ने शूटर असद और गुलाम को भागने के लिए कहा था।

अतीक के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि शाइस्ता की सुरक्षा का जिम्मा शूटर अरमान रखता था। गुड्डू मुस्लिम करीब 30 साल से अतीक अहमद के सबसे करीबी लोगों में से एक था।

बता दें कि गुजरात जेल में वर्तमान समय में बंद अतीक अहमद पर साल 2005 में हुई राजू पाल की हत्या का आरोप है वह इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। 

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे