लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने किया खुलासा, सम्पत्ति हड़पने के लिए की गई थी वृन्दावन के महंत की हत्या

By भाषा | Updated: July 8, 2019 01:31 IST

नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि वृन्दावन के अटल्ला चुंगी चौराहे के निकट रहने वाले गोपाल बाग आश्रम के महंत बालमुकुंद शरण शास्त्री की हत्या का खुलासा हो गया है।

Open in App

पुलिस ने खुलासा किया है कि 24 दिन से लापता वृन्दावन के एक महंत की हत्या की साजिश उनकी संपत्ति हड़पने के लिए उनके चालक ने ही रची थी। नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि वृन्दावन के अटल्ला चुंगी चौराहे के निकट रहने वाले गोपाल बाग आश्रम के महंत बालमुकुंद शरण शास्त्री की हत्या का खुलासा हो गया है।

महंत गत 12 जून से लापता चल रहे थे। पुलिस को 13 जून को मांट क्षेत्र में एक साधु की लाश मिली थी। बाद में परिजनों द्वारा शव की पहचान महंत के रूप में किए जाने के बाद उनकी हत्या की पुष्टि हुई थी। मीणा ने पत्रकार वार्ता में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को पेश करते हुए बताया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड महंत का कार चालक मोनू उर्फ उमेश पाठक ही है।

वह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है, लेकिन जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उमेश बहुत ही खर्चीले स्वभाव का व्यक्ति है। इसीलिए उस पर महंत तथा कई अन्य लोगों का काफी रुपया उधार चला आ रहा है। इसे चुकाने के लिए उसने महंत की हत्या कर उनका आश्रम और नकदी हथियाने की योजना बनाई।

इसके लिए उसने चाय की दुकान पर काम करने वाले जितेंद्र, उसकी मां मीरा देवी और पत्नी प्रीति सहित उसके भाई ललित और मामा भुवनेश को भी साजिश में शामिल कर लिया। मीणा ने बताया कि साजिश के तहत उमेश महंत बालमुकुंद शरण को 12 जून को जितेंद्र के घर ले गया जहां वह उन्हें कई बार पहले भी ले जा चुका था।

वहां जितेंद्र की मां ने महंत को नींद की गोलियां मिली लस्सी पिला दी जिससे वह होश खो बैठे। इसके बाद उमेश ने ललित और भुवनेश के साथ उनके गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर दी और लाश मांट क्षेत्र में राधारानी मंदिर के पास फेंक दी। उन्होंने बताया कि हत्यारों ने महंत की पहचान छिपाने के लिए मुंह पर पेट्रोल डालकर शव को बुरी तरह से जला दिया।

उनकी हत्या करने से पहले उनसे कई कागजात पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए थे। इसके बाद उमेश, ललित और भुवनेश फरार हो गए, लेकिन जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो उसमें उमेश और जितेंद्र की दोस्ती की बात पता चली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पर जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो धीरे-धीरे उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने उसकी पत्नी प्रीति और मां मीरा को भी हत्या और साजिश में साथ देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, उमेश ने महंत के खाते से करीब ढाई लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस अब महंत के कार चालक नौहझील के गांव गढ़ी कोलाहर निवासी उमेश पाठक, जितेंद्र के भाई ललित और मामा भुवनेश की तलाश में लगी है। जितेंद्र मूलतः बरसाना के गांव अकबरपुर का रहने वाला है और वह वृन्दावन के गौधूलिपुरम का हाल निवासी है। भाषा सं नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां