लाइव न्यूज़ :

आगरा में डकैती डालने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:02 IST

Open in App

आगरा (उप्र), नौ जनवरी आगरा में शनिवार सुबह कमलानगर में कथित तौर पर डकैती डालने आये बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि दो सिपाही भी घायल हुए हैं।

इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि में थाना न्यू आगरा पुलिस ने इनके पांच साथियों को कथित तौर पर डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, बदमाश कमलानगर में रहने वाले एक परिवार की रेकी कर चुके थे। शनिवार सुबह परिवार के मुखिया के टहलने जाने के बाद घर में डकैती की साजिश रची गयी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने पांच बदमाशों को न्यू आगरा क्षेत्र से दबोच लिया था। इनके दो साथी भाग गये थे।

उन्होंने बताया कि फरार हुए बदमाशों की शनिवार को एत्माद्दौला और छलेसर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। घेराबंदी होते ही बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। इस दौरान दो कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गये।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को भी गोली लगी।

बदमाशों की पहचान सुनील कुशवाह और सुनिल बघेल के रूप में हुई है। कुशवाह के बाएं जबकि बघेल के दायें पैर में गोली लगी है।

पुलिस के मुताबिक, सिपाही पवन सिंह तथा बनी सिंह के भी हाथ में गोली लगी है।

पुलिस ने बदमाशों से दो तमंचे, दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच बदमाशों को न्यू आगरा में दबोचा था जिसमें से दो बदमाश भाग निकले। जिन्हें पुलिस टीम ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शनिवार सुबह घेर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?