लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया को खींचकर कोर्ट में पेशी के लिए ले गई पुलिस, केजरीवाल बोले- क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2023 13:31 IST

जेल में बंद मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत एक जून तक बढ़ा दी गई है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान हालांकि पुलिस जिस तरह सिसोदिया को लेकर जाती नजर आई, उसका वीडियो शेयर कर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए।

Open in App

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पुलिस मीडियाकर्मियों की भीड़ के बीच सिसोदिया को लेकर जा रही है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए केजरीवाल ने सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

केजरीवाल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?' केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के अन्य नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए मांग की है कि दिल्ली पुलिस को सिसोदिया का गर्दन पकड़कर ले जा रहे अफसर को सस्पेंड करना चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने 'आप' के आरोपों पर दिया ये जवाब

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेताओं के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने भी जवाब दिया है। दिल्ली पुलिस ने अपने जवाब में दुर्व्यवहार के आरोपों को दुष्प्रचार बताया। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी थी।

सिसोदिया की न्यायिक हिरासत एक जून तक बढ़ी

इस बीच दिल्ली की अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि मंगलवार को एक जून तक बढ़ा दी है। हालांकि अदालत ने साथ ही जेल प्राधिकारियों को आप नेता को जेल में किताबों के साथ ही एक कुर्सी तथा मेज उपलब्ध कराने पर विचार करने का भी निर्देश दिया। 

जब सिसोदिया को अदालत कक्ष से बाहर लाया जा रहा था, तो उन्होंने दिल्ली के सेवाओं के मामले पर केंद्र के अध्यादेश पर एक विधेयक लाए जाने के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं।’’ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी बहुत अहंकारी हो गए हैं।’’ 

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 को आबकारी नीति लागू की थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 में यह नीति रद्द कर दी थी। सिसोदिया इस संबंध में सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज मामलों में आरोपी हैं। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील