लाइव न्यूज़ :

केरल में क्रिसमस के दिन हिंसा में घायल अपने अधिकारियों के इलाज का खर्च उठाएगा पुलिस विभाग

By भाषा | Updated: December 28, 2021 14:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर केरल पुलिस ने मंगलवार को कहा कि वह एर्नाकुलम जिले के किझक्कमबलम इलाके में क्रिसमस के दिन हुई हिंसा में घायल हुए अधिकारियों के उपचार का खर्च वहन करेगी। घटना के सिलसिले में ‘काइटेक्स गारमेंट्स’ के 164 प्रवासी मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य के पुलिस मीडिया केंद्र से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने निर्णय लिया है कि घायल अधिकारियों के उपचार में पहले खर्च हुए धन की अदायगी पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि आगे होने वाले खर्च का भुगतान भी विभाग की ओर से किया जाएगा।

सोमवार को काइटेक्स के प्रबंध निदेशक साबू जैकब ने संवाददाताओं से कहा था कि अगर सरकार अनुमति दे तो उनकी कंपनी घायल अधिकारियों के इलाज खर्च उठाने को तैयार है। किझक्कमबलम में, क्रिसमस समारोह के दौरान देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों के बीच हिंसा हुई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और दो जीप क्षतिग्रस्त कर दी गई थी।

हिंसा की इस घटना में आठ पुलिसकर्मी घायल हुए थे जिसके बाद पुलिस ने दो मामले दर्ज किये थे। पुलिस ने ‘काइटेक्स गारमेंट्स’ औद्योगिक परिसर से 164 प्रवासी मजदूरों को गिरफ्तार किया और सोमवार रात तक उनमें से लगभग 76 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए