लाइव न्यूज़ :

'बंगालियों के लिए मछली पकाओगे' वाले बयान को लेकर अभिनेता परेश रावल के खिलाफ कोलकाता में मामला दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: December 2, 2022 22:22 IST

पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम ने परेश रावल की विवादित टिप्पणी को लेकर कोलकाता के तलतला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्दे सीपीआईएम के मोहम्मद सलीम ने अभिनेता के खिलाफ कोलकाता के तलतला थाने में शिकायत दर्ज कराईशिकायत में कहा- ये बयान देश भर में बंगाली समुदाय और अन्य समुदायों के बीच सद्भाव को नष्ट करने दिया गया

कोलकाता: फिल्म एक्टर और राजनेता परेश रावल के खिलाफ गुजरात में एक चुनावी रैली के दौरान कथित रूप से "बंगालियों के लिए मछली पकाओ" टिप्पणी को लेकर "घृणित भाषण" फैलाने के लिए शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज की गई है। 

पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम ने परेश रावल की विवादित टिप्पणी को लेकर कोलकाता के तलतला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि फिल्म अभिनेता ने अपनी इस विवादित टिप्पणी के लिए माफी भी मांग लेकिन इसके बावजूद यह विवाद थमा नहीं है। 

अपनी शिकायत में कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह का भाषण दंगों को भड़काने और देश भर में बंगाली समुदाय और अन्य समुदायों के बीच सद्भाव को नष्ट करने और सार्वजनिक शरारत करने के लिए किया गया है।

दरअसल, अभिनेता ने बीते मंगलवार को वलसाड जिले में भाजपा की एक रैली में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का यह कहा था कि गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन इनकी कीमत में कमी आएगी। लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लेकिन क्या होगा अगर रोहिंग्या प्रवासी और बांग्लादेशी दिल्ली की तरह आपके आसपास रहने लगें? गैस सिलिंडर का क्या करोगे? बंगालियों के लिए मछली पकाओगे?

विवाद बढ़ने पर अभिनेता ने माफी मांग ली थी। उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि वह अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का संदर्भ दे रहे थे। अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, “स्वाभाविक रूप से मछली मुद्दा नहीं है क्योंकि गुजराती मछली पकाते भी हैं और खाते भी हैं। लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि बंगाली से मेरा आशय अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या से था। लेकिन इसके बावजूद अगर मैंने आपकी भावनाओं व संवेदनाओं को आहत किया हो तो मैं माफी मांगता हूं।”

टॅग्स :परेश रावलBJPकोलकातासीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?