लाइव न्यूज़ :

पुलिस स्मृति दिवस : प्राणों का बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों को उप राष्ट्रपति ने श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 11:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर, कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘पुलिस स्मारक दिवस पर मैं कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों के शौर्य, समर्पण और बलिदान को राष्ट्र के साथ मिलकर याद कर रहा हूं।’’

पुलिस स्मारक दिवस, लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स इलाके में 1959 में चीन के आक्रमण की जवाबी कार्रवाई के दौरान मारे गए केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दस जवानों की याद में मनाया जाता है।

नायडू ने कहा कि राष्ट्र पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का हमेशा ऋणी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए