लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच बेबजह घूमने वालों को पकड़कर पुलिस ने थाने में दिखाई कोरोना जागरूकता पर फिल्म

By भाषा | Updated: April 5, 2021 15:00 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), पांच अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के बैतूल में लगाये गये लॉकडाउन के दौरान अकारण घूमने वाले लोगों को जागरूक करने के लिये पुलिस ने थाने में बिठाया और उन्हें कोरोना जागरूकता के लिए बनी एनिमेशन फिल्म दिखायी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र की सीमा से लगे बैतूल जिले में दो अप्रैल से लॉकडाउन लागू किया गया थाा जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहा।

शहर के गंज थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार कुमरे ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों को रोककर थाना परिसर में रखी कुर्सियों पर बैठाया और यहां पर लगे प्रोजेक्टर पर उन्हें कोरोना जागरूकता पर बनी एनिमेशन फिल्म दिखाई ।

उन्होंने बताया कि कुछ घंटे के लिए दी गई इस सजा में लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बताए गए तथा यह भी बताया गया कि कोरोना कितना खतरनाक है।

कुमरे ने बताया कि इसका असर यह हुआ कि लोग एक सबक ले कर यहां से गए हैं और यहां लाये गये लोगों ने लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से नहीं निकलने का प्रण लिया।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दरअसल बैतूल महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है यही कारण है कि यहां कोरोना के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 मामले सामने आये हैं और जिले में संक्रमितों की संख्या 4,965 पर पहुंच गई है ।

कोरोना से अभी तक बैतूल जिले में 83 मरीजों की मौत हो चुकी है । कोरोना के मामले में मध्य प्रदेश के कुल 52 जिलों में से बैतूल 9 वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?