लाइव न्यूज़ :

केरल के वायनाड जिले में ईस्टर की पूर्व संध्या पर मांस बेचने से रोके जाने की पुलिस द्वारा जांच शुरू

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:29 IST

Open in App

वायनाड, छह अप्रैल केरल में ईस्टर की पूर्व संध्या पर जिले के मीनांगडी इलाके में कथित रूप से एक अज्ञात समूह द्वारा मांस बेचने से रोकने के मामले में एक व्यक्ति की शिकायत की पुलिस ने जांच शुरू की है । पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मीनांगड़ी पुलिस थाने में सोमवार की रात को इस संबंध में एक शिकायत मिली थी लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है ।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘इस मामले की हम जांच करेंगे ..और अगर यह संज्ञेय अपराध हुआ तो हम मामले में प्राथमिकी दर्ज करेंगे ।’’

पुलिस ने बताया कि पुलिस की विशेष शाखा ने मामले की शुरूआती जांच की है और यह पता चला है कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को यह कह कर इलाके में मांस बेचने से रोका था वह ‘‘गैर हलाल मांस’’ बेच रहा है ।

शिकायतकर्ता, शाजी ने संवाददाताओं को बताया कि अज्ञात समूह ने मीनांगड़ी के निकट एक इलाके में उसके वाहन को रोक दिया और मांस को नष्ट करने की कोशिश की और आरोप लगाया कि वह गोमांस नहीं बेच रहा है।

एक किसान उत्पाद कंपनी के जिला संयोजक शाजी ने यह भी आरोप लगाया कि लोगों के समूह ने उसे जबरदस्ती कच्चा मांस खिलाने का प्रयास किया । उसने दावा किया कि वह मौके से अपने वाहन में भाग निकला ।

पुलिस अधिकारी ने हालांकि कहा कि पीड़ित को कच्चा मांस खिलाने के आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए