लाइव न्यूज़ :

Farmer Agitation: किसान आंदोलन के बीच गाजीपुर बॉर्डर से हटाई गई पुलिस बैरिकेडिंग

By रुस्तम राणा | Updated: October 29, 2021 12:43 IST

किसान आंदोलन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के द्वारा हाइवे पर बैरिकेंडिंग की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा- NH9 खोला जा रहा है, NH 24 भी खोला जाएगाकिसान आंदोलन के कारण रोड थी ब्लॉक

गाजियाबाद: दिल्ली बॉर्डर में किसान आंदोलन के बीच आज गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेडिंग को हटा लिया गया है। बैरिकेड हटने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता खुल सकता है। किसान आंदोलन के कारण पिछले कई महीनों से सड़क पर बेरिकेडिंग की हुई थी।

पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप ने कहा, नेशनल हाइवे- 9 खोल रहे हैं और एनएच- 24 भी खोला जाएगा। इससे पहले टीकरी बॉर्डर पर भी पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया गया था। किसान आंदोलन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के द्वारा हाइवे पर बैरिकेंडिंग की गई थी।  

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी किसान आंदोलन के चलते रोड ब्लॉक को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़कों को ब्लॉक करने पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि लंबे वक्त तक ऐसे किसी रास्ते को बंद नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे आम लोगों को दिक्कत होती है। हालांकि किसान संगठनों का कहना था कि रास्ता किसानों ने नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस ने बंद कर रखा है।

बहरहाल किसान दिल्ली बॉर्डर पर केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर डटे हुए हैं। दिल्ली पुलिस के द्वारा किसानों से बातचीत करने के बाद रास्ते खोले जा रहे हैं।  

टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत