लाइव न्यूज़ :

पुलिस पर हमला मामला: अर्नब की अग्रिम जमानत याचिका पर एक दिसंबर को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: November 23, 2020 20:14 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर मुंबई पुलिस की एक महिला अधिकारी पर कथित तौर पर हमला करने को लेकर रिपब्लिक टीवी चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत संबंधी याचिकाओं पर यहां की सत्र अदालत एक दिसंबर को सुनवाई करेगी।

मध्य मुंबई में एन एम जोशी मार्ग पुलिस ने दंपति और उनके बेटे के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के एक मामले में जब पुलिस चार नवंबर को गोस्वामी को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची तो उन्होंने महिला अधिकारी पर कथित तौर पर हमला किया और सरकारी कर्मी को उसके कर्तव्य का निर्वहन करने से रोका।

उनके वकील श्याम कल्याणकर ने कहा कि वे इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के 2018 के मामले में गोस्वामी को अंतरिम जमानत देने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश की प्रति का इंतजार कर रहे हैं। नाइक को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के मामले में 47 वर्षीय टीवी पत्रकार को गिरफ्तार किया गया था।

फिलहाल गोस्वामी और उनकी पत्नी सम्यव्रत राय गोस्वामी ने भी अग्रिम जमानत याचिकाएं दायर की हैं।

गोस्वामी और उनकी पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 353 (सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालना), 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किसी का अपमान करना) और 506 (आपराधिक रूप से डराना/धमकी देना) और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़े कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के मामले में गोस्वामी और उनकी पत्नी को हिरासत में लेने का अनुरोध करने वाली अलीबाग पुलिस की पुनरीक्षण याचिका पर आदेश पांच दिसंबर तक के लिए टल गया, क्योंकि अलीबाग सत्र अदालत से संबद्ध न्यायाधीश याचिका पर सुनवाई के लिए सोमवार को उपलब्ध नहीं हो सके।

गोस्वामी और अन्य आरोपियों को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की अलीबाग पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार नवंबर को गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप है कि उनकी कंपनियों ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था। गोस्वामी को मुंबई में उनके निवास से गिरफ्तार करके पड़ोसी जिले रायगढ़ के अलीबाग ले जाया गया था। नाइक अलीबाग का निवासी था और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला यहीं दर्ज किया गया था।

टीवी प्रस्तोता को दो सह आरोपियों के साथ अलीबाग में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था, जिसने उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने के बजाए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।

इसके बाद अलीबाग पुलिस ने मजिस्ट्रेट के इस आदेश के खिलाफ सत्र अदालत के समक्ष पुनरीक्षण याचिका दायर करके आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध किया था।

उच्चतम न्यायालय ने गोस्वामी की जमानत 11 नवंबर को स्वीकार कर ली थी जिसके बाद उन्हें रायगढ़ जिले की तलोजा जेल से रिहा किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो