लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस ने चोरी के आरोप में दो नाबालिगों समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 31, 2021 10:04 IST

Open in App

नोएडा, 31 जुलाई नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरोला बाजार में कई दुकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के नौ मोबाइल फोन, नकदी तथा लाखों रुपए के सामान व अवैध हथियार बरामद किए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव के बाजार में विवेक गुप्ता, राजेश गोयल, राजेंद्र गोयल, राम भजन समेत कई दुकानदारों ने 22 जुलाई को अपनी दुकानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर शनिवार को श्याम, सौरव, रवि तथा सचिन उर्फ चीनू और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी के नौ मोबाइल फोन, 18,500 रुपए नकद तथा लाखों रुपए के समान, पीतल के नल आदि बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दिन में मजदूरी करते तथा रेकी कर दुकानों व घरों मे चोरी करते। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए