लाइव न्यूज़ :

मोदी-योगी के गरीब कल्‍याण कामों पर ब्रेक लगाना चाहता है सपा, बसपा, कांग्रेस का जहरीला कॉकटेल : देव

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:17 IST

Open in App

लखनऊ, 28 नवम्बर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस का जहरीला कॉकटेल मोदी और योगी सरकार के गरीब कल्याण कामों पर ब्रेक लगाना चाहता है, लेकिन प्रदेश की 24 करोड़ जनता इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

रविवार को यहां पंचायत भवन में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मेलन में सिंह ने कहा, ''सपा, बसपा और कांग्रेस का जहरीला कॉकटेल मोदी और योगी सरकार के गरीब कल्याण के कामों पर ब्रेक लगाना चाहता है। इनको प्रदेश के शोषित, वंचित और गरीबों के कल्याण की नहीं बल्कि अपनी झोली को भरने की ही चिंता है।'' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ''इसी कारण ये सब एक साथ मिलकर भाजपा को रोकना चाहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।'' उन्होंने दावा किया कि '' जनता जनार्दन के आशीर्वाद से एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।''

सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा,''विपक्षी दलों के झंडे भले ही अलग अलग हैं पर उनका दिल एक है। कांग्रेस इन सभी दलों की सूत्रधार है और इनका राजनीतिक उद्देश्य एक ही है और उनके नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने देना है।''

शर्मा ने कहा कि ''इसके लिए पार्टी की संगठन शक्ति को बढाना होगा, भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है, परिवार में नए सदस्य भी जुड़ रहे हैं, उन्हे अपनाना होगा तथा पार्टी के लिए उनका उपयोग करना होगा।''

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय में जब विपक्ष के नेता अपने घरों में कैद हो गए थे तब भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद के लिए संगठन ही सेवा अभियान चला रहे थे। शर्मा का कहना था कि विपक्षी दलों के लोग कोरोना काल में पीड़ित लोगों के पास नहीं गए जबकि भाजपा के कार्यकर्ता योद्धा की तरह जूझ रहे थे।

कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों का प्रचार करने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि जब भी जनहित का कोई कार्य किया जाए उसका प्रचार सोशल मीडिया और समाचार पत्रों आदि में जरूर किया जाए। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वे जोश और उत्साह के साथ आपसी मतभेद भुलाते हुए चारों ओर फैल जाएं एवं भाजपा की विजय सुनिश्चित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए