लाइव न्यूज़ :

एल्गार परिषद केस में अरेस्‍ट कवि-कार्यकर्ता वरवरा राव कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: July 16, 2020 20:56 IST

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में 8,641 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। सक्रिय मामलों की संख्या 1,14,648 और मरने वालों की संख्या 11,194 हुई। अब तक कुल 1,58,140 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायिक हिरासत में नवी मुंबई के तालोजा जेल में बंद 80 वर्षीय राव को इसी सप्ताह सरकारी जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जे.जे. अस्पताल के डीन डॉक्टर रंजीत मनकेश्वर के अनुसार, राव की जांच रिपोर्ट आज आयी है जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मुंबईः एल्गार परिषद-माओंवादियों से संबंध होने के मामले में आरोपी और जेल में बंद कवि-कार्यकर्ता वरवरा राव के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

न्यायिक हिरासत में नवी मुंबई के तालोजा जेल में बंद 80 वर्षीय राव को इसी सप्ताह सरकारी जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जे.जे. अस्पताल के डीन डॉक्टर रंजीत मनकेश्वर के अनुसार, राव की जांच रिपोर्ट आज आयी है जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मनकेश्वर ने बताया, ‘‘उनका इलाज चल रहा है।’’ चक्कर आने की शिकायत होने पर राव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर बृहस्पतिवार को लातूर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 88 वर्षीय नेता को लातूर से करीब 320 किलोमीटर दूर स्थित पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के रिकॉर्ड 8,641 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 2,84,281

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 8,641 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,84,281 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इससे पहले प्रदेश में 11 जुलाई को एक दिन में सबसे ज्यादा 8,139 मामले सामने आए थे।

विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार को 266 कोविड-19 मरीजों की मौत के साथ ही प्रदेश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11,194 हो गया है। विभाग के मुताबिक आज 5,527 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से ठीक हो चुके कुल लोगों की सख्या बढ़कर 1,58,140 हो गई। प्रदेश में फिलहाल 1,14,907 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब तक 14,46,386 लोगों की जांच की जा चुकी है।

महाराष्ट्र की पहली चुनाव आयुक्त की कोविड-19 से मौत

महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण की कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। वह 72 वर्ष की थीं। उपनगर अंधेरी में सेवन हिल्स अस्पताल के डीन बालकृष्ण अडसुल ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनके पति और बेटे का भी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज जारी है।

सत्यनारायण 1972 बैच की आईएएस अधिकारी और राज्य की पहली महिला चुनाव आयुक्त थीं। सत्यनारायण 2009 में राज्य के राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुईं। इसके बाद 2009 से 2014 तक उन्होंने राज्य के चुनाव आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने कई किताबें लिखीं और वह एक गायिका भी थीं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख शरद पवार सहित कई राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। ठाकरे ने कहा कि एक नौकरशाह के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के अलावा, उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में भी अपने लिए एक जगह बनाई। ठाकरे ने चुनाव आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने आयोग को लोगों के लिए और बेहतर बनाया।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामुंबईभीमा कोरेगांवउद्धव ठाकरे सरकारकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर