लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ पोक्सो मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 11, 2019 06:17 IST

कथित घटना 26 अप्रैल को हुई थी जब लड़की दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में एक घर में भाजपा उम्मीदवार से मिलने गई थी।

Open in App

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नीलांजन रॉय के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न को लेकर पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल बाल अधिकार सुरक्षा आयोग सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में राज्य पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ कथित पीड़ित की ओर से आयोग को शिकायत मिली थी।

आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कहा कि वह 24 घंटे के भीतर रॉय के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे। इसके साथ ही पुलिस से कहा गया है कि वह बच्चों को यौन उत्पीड़न संरक्षण कानून (पोक्सो) के तहत रॉय को गिरफ्तार करे।

कथित घटना 26 अप्रैल को हुई थी जब लड़की दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में एक घर में भाजपा उम्मीदवार से मिलने गई थी। उसके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के दुर्व्यवहार के बारे में शिकायत करने के लिए वहां गयी थी।

आयोग की अध्यक्ष अनन्या चटर्जी चक्रवर्ती ने पीटीआई से कहा था कि अगले दिन फाल्टा थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी। लड़की का मेडिकल परीक्षण पूरा हो गया है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार को गिरफ्तार नहीं किया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो