लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाले में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी मुसीबत में, बहन और जीजा बने सरकारी गवाह, किये चौकाने वाले खुलासे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2021 13:27 IST

भगोड़े नीरव मोदी के लिए बुरी खबर है। अदालत में नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी ने अपने भाई की काली कमाई का सारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी की बहन पूर्वी और बहनोई मयंक मेहता ने कोर्ट में माफी के लिए अर्जी दी थी।प्रवर्तन निदेशालय के साथ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कई आरोपपत्र दाखिल किये हैं।पूर्वी मोदी कथित रूप से आपराधिक बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं और उनके खिलाफ सुनवाई चल रही है।

नई दिल्लीः भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की मुसीबत बढ़ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि मोदी की बहन पूरवी मोदी और बहनोई मियांक मेहता सरकारी गवाह बन गए हैं।

ईडी ने कहा कि दोनों 579 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने में मदद करेंगे। ईडी के अधिकारी ने कहा कि दोनों अमेरिका में न्यूयॉर्क में दो फ्लैटों की जब्ती में सहायता करेंगे और इसके साथ ही लंदन और मुंबई में एक-एक और दो स्विस बैंक खातों में पड़े शेष रकम के बारे में जानकारी देंगे। 

मुंबई स्थित प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने वादा माफ गवाह बनने की इजाजत दे दी है। नीरव मोदी की बहन और बहनोई दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में सरकारी गवाह बन गये हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में धन शोधन (मनी लांड्रिंग) मामले में ईडी फिलहाल लंदन की जेल में बंद नीरव मोदी, उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ जांच कर रहा है। हीरा कारोबारी की छोटी बहन पूर्वी मोदी (47) बेल्जयिम की नागरिक हैं जबकि उसके पति मयंक मेहता ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्हें विदेश में स्थित बताया गया है और वह कभी जांच में शामिल नहीं हुए।

बयान में दोनों ने यह बताया है कि 'नीरव मोदी ने उनके नाम से करीब 579 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी देश-विदेश में ली हुई है। केवल यही नहीं बल्कि उसमे मुंबई के ब्रीच कैंडी में साढ़े 19 करोड़ रुपये का फ्लैट भी लिया है।

न्यूयॉर्क में ट्रस्ट के नाम पर साढ़े 36 करोड़ और सेंट्रल पार्क साउथ न्यूयॉर्क में 182.82 करोड़ रुपये ट्रस्ट  के नाम पर किए है। स्विट्ज़रलैंड में पूर्वी मोदी ने नाम पर बैंक एकाउंट खुलवाए हैं, जिसमें 108.23 करोड़ रुपये जमा करवाये हैं। इसके अलावा लंदन में 62 करोड़ रुपये का फ्लैट पूर्वी के नाम पर है।

टॅग्स :पीएनबी स्कैमनीरव मोदीमेहुल चौकसीब्रिटेनअमेरिकाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम